Entertainment: 32 साल पहले संजय दत्त का लिया गया वो फैसला, जिसने शाहरुख खान को ‘बाजीगर’ बना दिया – #iNA

जब भी बात शाहरुख खान के करियर की बेहतरीन फिल्मों की होती है, तो ‘बाजीगर’ का नाम जरूर आता है, जिसमें उन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया था. साल 1993 में आई इस फिल्म को अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने डायरेक्ट किया था. काजोल और शिल्पा शेट्टी भी इस फिल्म का हिस्सा थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे.

‘बाजीगर’ का ऑफर पहले संजय दत्त को मिला था, लेकिन संजू बाबा ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. उनके इस फैसले के बाद शाहरुख खान की कास्टिंग हुई थी और वो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड के ‘बाजीगर’ बन गए. संजय दत्त ने खुद कर्ली टेल्स को हाल ही में दिए इंटरव्यू में ‘बाजीगर’ को रिजेक्ट करने की बात कुबूली है.

संजय दत्त ने क्या बताया?

इंटरव्यू में संजय दत्त से पूछा गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने उनके बारे में कुछ फैक्ट बताए हैं, अब उन्हें बताना है कि AI शाना है या गधा है. यानी उनके बारे में जो फैक्ट AI ने बताए हैं वो सही हैं या गलत. उसके बाद उनसे पूछा गया कि आपने ‘बाजीगर’ में रोल रिजेक्ट किया, जो बाद में शाहरुख खान को मिल गया, क्या ये सही है. इस पर संजय दत्त ने कहा कि AI शाना है. यानी उनके बारे में ये फैक्ट सही है.

‘बाजीगर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. इस फिल्म ने साल 1993 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. सैकनिल्क के अनुसार इसका बजट 2 करोड़ रुपये था और फिल्म ने दुनियाभर में 13.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. शाहरुख, काजोल और शिल्पा शेट्टी के अलावा जॉनी लीवर, राखी और दलीप ताहिल भी इस फिल्म में अहम रोल में थे.

इन स्टार्स ने भी रिजेक्ट कर दी थी ‘बाजीगर’

सिर्फ संजय दत्त ही नहीं, और भी कई स्टार्स ने ‘बाजीगर’ रिजेक्ट कर दी थी. IMDB ट्रिविया के मुताबिक अक्षय कुमार, अरबाज खान, सलमान खान और अनिल कपूर को भी फिल्म की पेशकश मिली थी. पर इनमें से कोई भी निगेटिव रोल नहीं करना चाहता था. सभी ने मना कर दिया था.

32 साल पहले संजय दत्त का लिया गया वो फैसला, जिसने शाहरुख खान को ‘बाजीगर’ बना दिया

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button