Entertainment: 4 बड़े सुपरस्टार्स पर भारी पड़ गए 2 दिग्गज, साउथ में बॉक्स ऑफिस की जंग किसने जीती? – #iNA

साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक साथ कन्नप्पा फिल्म में नजर आए. इस फिल्म में विष्णु मांचू का लीड रोल था और मोहनलाल इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आए. फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इस फिल्म के एक हफ्ते पहले ही धनुष की फिल्म कुबेरा भी आई थी. आइये जानते हैं कि दोनों फिल्मों का हाल कैसा है और बॉक्स ऑफिस के इस मुकाबले में किस फिल्म ने बाजी मारी है.

कन्नप्पा ने कितने कमाए?

विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 200 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई है. लेकिन फिल्म को लेकर फैंस के बीच खास उत्साह नजर नहीं आया है. बजट का आधा तो छोड़िए फिल्म अपने सबसे क्रूशियल दिनों में 50 करोड़ रुपए का भी कलेक्शन नहीं कर सकी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो कन्नप्पा फिल्म ने 8 दिनों में 30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म के लिए अब 1 करोड़ भी कमाना मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं विदेशों में कन्नप्पा ने 5 करोड़ कमाए हैं. इस लिहाज से फिल्म ने 8 दिनों में दुनियाभर में 35 करोड़ कमा लिए हैं जो बहुत कम है.

कन्नप्पा का ट्रेलर-

कुबेरा का कलेक्शन कितना रहा?

धनुष की फिल्म कुबेरा की बात करें तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया. जब कुबेरा आई थी तो इस फिल्म का सामना आमिर खान की सितारे जमीन पर के साथ देखने को मिला था. लेकिन इस चैलेंज में भी धनुष और नागार्जुन की फिल्म ने कमाल का कलेक्शन किया और झंडे गाड़ दिए. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 130 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मतलब कि फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है और अब ये मूवी सर्पलस में चल रही है.

किस फिल्म ने मारी बाजी?

अगर दोनों फिल्मों को कंपेयर करें तो कुबेरा बड़े अंतर से कन्नप्पा को पिछाड़ती नजर आ रही है. कुबेरा एक सक्सेसफुल फिल्म बन गई है वहीं दूसरी तरफ कन्नप्पा फ्लॉप की ओर तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रभास, विष्णु मांचू, अक्षय कुमार और मोहनलाल की फिल्म के मुकाबले धनुष और नागार्जुन की फिल्म आगे बढ़ती नजर आ रही है.

4 बड़े सुपरस्टार्स पर भारी पड़ गए 2 दिग्गज, साउथ में बॉक्स ऑफिस की जंग किसने जीती?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button