Entertainment: 5-10 नहीं, रामायण के जटायु ने जीते हैं 16 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, 1054 करोड़ी फिल्म में एक्शन से चौंकाया – #iNA

मौजूदा समय में सबसे ज्यादा जिक्र रणबीर कपूर की रामायण का देखने को मिल रहा है. इस फिल्म का इंतजार फैंस लंबे वक्त से कर रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह नजर आ रहा है. ऐसे में फिल्म की डिटेल्स भी एक-एक कर सामने आ रही हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो जिस फिल्म में रणबीर कपूर राम का रोल प्ले कर रहे हैं उसमें अमिताभ बच्चन को भी एक अहम रोल मिला है. वो इस फिल्म में जटायु का रोल प्ले करते नजर आ सकते हैं. फैंस तो बिग बी के लुक को भी लेकर काफी एक्साइटेड हैं. लेकिन शायद वे फिल्म में वॉइसओवर देते हुए नजर आएंगे.
अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में काफी शानदार काम किया है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतने वाले कलाकारों में से एक हैं. उनसे आगे सिर्फ गुलजार हैं जिन्होंने अपने अब तक के करियर में 22 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं.
एक्टर ने 5 या 10 नहीं बल्कि अपने करियर में कुल 16 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं. वे खुद में ही अभिनय का पर्याय माने जाते हैं. उनकी पर्सनालिटी आज 83 साल की उम्र में भी अनूठी और जुदा है. वे इस उम्र में भी फिल्में, टीवी और कई सारे विज्ञापनों का हिस्सा बनते हैं.
हाल ही में वे साई-फाई माइथोलॉजिकल फिल्म कल्कि 2898 एडी में अश्वत्थामा का रोल प्ले करते नजर आए हैं. इस रोल में उन्होंने अपने एक्शन से फैंस का दिल जीता है और दुनियाभर में उनकी परफॉर्मेंस की सराहना हुई है.
रामायण फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को साल 2026 की दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाना है. ये फिल्म करीब 4000 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हो रही है. फिल्म को दो पार्ट में लाया जाएगा. इसका पहला पार्ट 2026 में तो दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली को रिलीज किया जा सकता है.
5-10 नहीं, रामायण के जटायु ने जीते हैं 16 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, 1054 करोड़ी फिल्म में एक्शन से चौंकाया
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










