Entertainment: 56 Days: किलर के आलिशान फ्लैट में मिली मांस का लोथड़ा बनी सड़ी-गली लाश.. कौन कातिल और कौन विक्टिम, कहना हुआ मुश्किल – #iNA

अमेजन पर हर हफ्ते कुछ न कुछ ऐसा आ जाता है जो आपको अंदर से हिलाकर रख देता है. सीरीज के मामले में अमेजन के पास बढ़िया कंटेंट रहता है. इस हफ्ते भी कुछ ऐसा देखने को मिला. सीरीज का नाम है 56 डेज.
इस 8 एपिसोड वाली सीरीज के ट्रेलर ने मुझे काफी एक्साइट किया था. कहानी है एक लड़की और एक लड़के की और एक लाश की, जो सड़ी गड़ी हालत में एक आलिशान फ्लैट के बाथरूम के बाथटब से मिलती है. ये फ्लैट है लड़के का, जहां वो उस लड़की के साथ रहता था.
सीरीज की कहानी सियारा वाइस और ओलिवर कैनेडी के मिलने के 56 दिनों की है. इस कहानी में प्यार, इंटिमेट मोमेंट्स, झूठ, फरेब, साजिश और एक कत्ल शामिल है. सियारा और ओलिवर एक सुपरमार्केट में टकराते हैं, दोनों में प्यार होता है.
कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, हमें पता लगता है कि सियारा को ओलिवर के पास्ट के बारे में पता है और उसका ओलिवर की जिंदगी में आना कोई इत्तेफाक नहीं है. कहानी पास्ट और प्रेजेंट के बीच चलती रहती है.
बाथटब में एक लाश मिलती है, जिसे केमिकल डालकर सड़ाने की कोशिश की गई थी. लाश की हालत इतनी खराब है, कि ये भी पता लगाना मुश्किल है कि वो लड़का है या लड़की. ओलिवर और सियारा का कोई अता-पता नहीं है. ऐसे में अब पता करना है कि कौन कातिल है और किसका कत्ल हुआ है.
ये एक इरोटिक मिस्ट्री थ्रिलर है, ऐसे में फैमिली के साथ आप इसे न ही देखें तो अच्छा होगा. सीरीज मजेदार है, कहानी और किरदारों की डेप्थ काफी अच्छी है. कहानी में हर वक्त लगता है कि अब सच खुलेगा, लेकिन फिर कहानी एक नया मोड़ ले लेती है.
सीरीज में दो डिटेक्टिव्स की भी कहानी दिखाई गई है, जो न भी होती, तो भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी बातें और सब प्लॉट कहानी की रिदम तोड़ देता है. वो इस सीरीज का माइनस प्वाइंट है.
सीरीज की सिनेमाटोग्राफी और डायरेक्शन अच्छा है. स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स कुछ जगह बेतुके लगते हैं. साथ ही कई बार कुछ किरदारों के झूठ आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि इस बात पर यकीन भी कैसे हो सकता है.
कहानी की अनप्रिडिक्टीबिलीटी काफी अच्छी है. यहां आखिरी तक सारे किरदारों के बीच एक पिंग पॉन्ग चलता रहता है, जहां कभी बॉल इस पाले में होती है, तो कभी उस पाले में. ये आखिरी तक आपकी दिलचस्पी कहानी में बनाए रखती है.
सीरीज को थोड़ा छोटा किया जा सकता है. 8 एपिसोड थोड़े लंबे लगते हैं, लेकिन क्योंकि कहानी अच्छी है तो आप बोर नहीं होंगे. आप 56 डेज को हिंदी में प्राइम पर देख सकते हैं. वीकेंड के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है.
56 Days: किलर के आलिशान फ्लैट में मिली मांस का लोथड़ा बनी सड़ी-गली लाश.. कौन कातिल और कौन विक्टिम, कहना हुआ मुश्किल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








