Entertainment: RSS पर बन रही ‘आखिरी सवाल’ कब तक होगी रिलीज? संजय दत्त निभाएंगे अहम रोल – #iNA

Sanjay Dutt Movie Aakhri Sawal: फिल्म प्रोड्यूसर निखिल नंदा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर एक फिल्म बना रहे हैं. फिल्म का नाम है ‘आखिरी सवाल’, जिसका डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर अभिजीत मोहन वारंग कर रहे हैं. हाल ही में निखिल नंदा ने इस फिल्म और उससे जुड़े सितारों को लेकर जानकारी दी है. संजय दत्त इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं. एक्ट्रेस समीरा रेड्डी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. निखिल नंदा ने इसकी भी जानकारी दी है कि वो कब तक इस फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

निखिल नंदा ने ‘आखिरी सवाल’ फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. इसका एक हफ्ते का एक शूटिंग शेड्यूल पूरा भी हो गया है. 6 जनवरी से अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने की तैयारी है, जो 26 जनवरी तक चलेगी. ये स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल होगा. यानी एक बार शूटिंग शुरू होगी तो लगातार 26 जनवरी तक चलेगी. बीच में कोई गैप नहीं होगा. अभी फिल्म की फाइनल रिलीज डेट का ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन निखिल नंदा ने हाल में एक अहम जानकारी जरूर शेयर की है. उन्होंने बताया कि ऐसी उम्मीद है कि वो अक्टूबर 2026 से पहले इस फिल्म को रिलीज करेंगे.

कोलकाता और मुंबई में होगी शूटिंग

अगले शेड्यूल की शूटिंग कोलकाता और मुंबई में की जाएगी. संजय दत्त और समीरा रेड्डी के अलावा इस फिल्म में अमित साध, नीतू चंद्रा, त्रिधा चौधरी और नमाशी चक्रवर्ती भी अहम रोल में हैं. ‘आखिरी सवाल’ निखिल नंदा के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है. निखिल नंदा ने कहा, “संघ के बारे में कई तरह की बातें की जाती हैं, लेकिन खुद के बचाव के लिए कोई नहीं आता. इस फिल्म में उन तमाम सवालों का तथ्यात्मक तौर पर जवाब दिया जाएगा.” उन्होंने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में एक साल का समय लगा है.

ये भी पढ़ें-

वो पांच कारण, जो कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की 150 करोड़ की फिल्म को ले डूबे

आवारापन 2 के सेट से तस्वीर लीक होने से मेकर्स परेशान, प्लान पर फिरा पानी तो उठाया ये बड़ा कदम

समीरा रेड्डी की कमबैक फिल्म

ये फिल्म समीरा रेड्डी के लिए काफ खास है. वो पिछले 12 सालों से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं. आखिरी बार वो साल 2013 में रिलीज हुई किच्चा सुदीप की कन्नड़ फिल्म ‘वरदनायका’ में दिखी थीं. ‘आखिरी सवाल’ उनकी कमबैक फिल्म है. समीरा और संजय दत्त पहले ‘टैक्सी नंबर- नौ दो ग्यार’, ‘मैंने दिल तुझको दिया’ और ‘मुसाफिर’ जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं.

RSS पर बन रही ‘आखिरी सवाल’ कब तक होगी रिलीज? संजय दत्त निभाएंगे अहम रोल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button