Entertainment: Aamir Khan Film: आमिर खान ने इस फिल्म के लिए 2 साल तक सीखी थी भोजपुरी, कमाए थे 800 करोड़ – #iNA

Aamir Khan Film: बॉलीवुड में 37 सालों से काम कर रहे आमिर खान ने अपने साढ़े तीन दशक से ज्यादा के करियर में हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की झड़ी लगाई है. आमिर की कई फिल्मों ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी तगड़ी कमाई की है. आज हम आपको आमिर की एक ऐसी पिक्चर के बारे में बता रहे हैं, जिसने वर्ल्डवाइड करीब 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और इस फिल्म के लिए अभिनेता ने 2 साल तक भोजपुरी भाषा सीखी थी.

आमिर खान ने बतौर बाल कलाकार भी काम किया है. वहीं अपने दिवंगत चाचा और डायरेक्टर नासिर हुसैन को उनकी फिल्मों के लिए असिस्ट भी किया था. वहीं बतौर लीड एक्टर आमिर ने अपनी शुरुआत ‘कयामत से कयामत तक’ फिल्म से की थी. आमिर की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर निकली थी. तब से लेकर अब तक आमिर बॉलीवुड में छाए हुए हैं और लगातार काम कर रहे हैं.

इस फिल्म के लिए सीखी थी 2 साल तक भोजपुरी

आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए अलग-अलग मार्केटिंग स्ट्रैटजी अपनाते रहते हैं. वहीं वो अपने किरदार में पूरी तरह से उतरने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं. आमिर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ के लिए भी ऐसा ही किया था. इसमें उन्होंने पीके नाम का ही किरदार निभाया था. इसके लिए अभिनेता ने टीवी स्टार शांति भूषण से दो साल तक भोजपुरी भाषा की ट्रेनिंग ली थी.

फिल्म ने कमाए थे 800 करोड़

आमिर ने पीके में जो किरदार निभाया था वो उससे पहले इस तरह के रोल में शायद ही बड़े पर्दे पर नजर आए हों. उनका किरदार और उनका अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया था. इस पिक्चर में आमिर के साथ अनुष्का शर्मा, परीक्षित साहनी, सौरभ शुक्ला और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी नजर आए थे. 11 साल पुरानी इस पिक्चर का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था.

फिल्म को बनाने में सिर्फ 85 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. लेकिन, फिल्म ने बजट से करीब 9 गुना ज्यादा कमाए थे. पीके ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोरे थे. वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई लगभग 800 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी. पीके बॉलीवुड के ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी.

Aamir Khan Film: आमिर खान ने इस फिल्म के लिए 2 साल तक सीखी थी भोजपुरी, कमाए थे 800 करोड़

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button