Entertainment: Abhay Deol Movies: रांझणा से चक्रव्यू तक, अभय देओल की 5 फिल्में बताती हैं कि वे कितने अंडररेटेड एक्टर हैं – #iNA

बॉलीवुड में अक्सर स्टारडम और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के बीच कई ऐसे कलाकार भी होते हैं, जिनकी असली काबिलियत को उतनी पहचान नहीं मिल पाती जितनी मिलनी चाहिए. ऐसे ही कलाकारों में एक नाम है अभय देओल का.
दमदार एक्टिंग, अलग तरह की फिल्में चुनने का साहस और किरदारों में पूरी तरह ढल जाने की कला, इन सब के बावजूद अभय देओल को अक्सर बॉलीवुड के सबसे अंडररेटेड एक्टर्स में गिना जाता है.
अभय देओल ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती हैं. इन फिल्मों ने ये साबित किया कि वो सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि एक बेहतरीन और कमाल के कलाकार हैं.
सबसे पहले बात करते हैं ‘देव-डी’ की, साल 2009 में आई इस फिल्म में अभय देओल ने देव का किरदार निभाया था. अनुराग कश्यप की इस मॉडर्न लव स्टोरी ने बॉलीवुड के रोमांस को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया था. फिल्म में अभय की इंटेंस और रियलिस्टिक एक्टिंग को काफी सराहा गया था.
इसके बाद आती है ‘ओए लक्की! लक्की ओए!’ इस फिल्म में अभय ने एक ऐसे चोर का किरदार निभाया था, जो अपनी चतुराई और स्टाइल के लिए फेमस हो जाता है. फिल्म की कहानी और अभय की कॉमिक टाइमिंग ने इसे एक यादगार फिल्म बना दिया.
इसके अलावा ‘चक्रव्यूह’ में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दे के बीच फंसा हुआ दिखाई देता है. फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस ने ये साबित किया कि वो इंटेंस और गंभीर किरदारों को भी उतनी ही मजबूती से निभा सकते हैं.
साल 2011 में आई ‘जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ में अभय देओल ने कबीर का किरदार निभाया था. ये फिल्म तीन दोस्तों की दोस्ती और जिंदगी को खुलकर जीने की कहानी थी. फिल्म में उनका शांत और समझदार किरदार लोगों को बेहद पसंद आया और ये फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है.
वहीं ‘रांझणा’ में अभय देओल का किरदार छोटा जरूर था, लेकिन काफी इफेक्टिव था. उन्होंने एक पॉलिटिकल लीडर के रूप में स्क्रीन पर अलग ही गंभीरता दिखाई, जिसने फिल्म की कहानी को नया मोड़ दिया.
Abhay Deol Movies: रांझणा से चक्रव्यू तक, अभय देओल की 5 फिल्में बताती हैं कि वे कितने अंडररेटेड एक्टर हैं
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








