Entertainment: Actors Fees: प्रभास की कल्कि या महेश बाबू की वाराणसी, किस साउथ सुपरस्टार ने ली है ज्यादा फीस? – #iNA

काफी समय से साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की अपकमिंग 1000 करोड़ी फिल्म की तैयारी चल रही थी लेकिन अब तक कोई बड़ा अपडेट नहीं आया था. अब मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.
फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर भी रिपोर्ट्स आ रही हैं. सभी ये जानना चाहते हैं कि जिस तरह बड़े बजट की फिल्मों के लिए प्रभास हाई-फाई फीस लेते रहे हैं क्या वैसे ही इस फिल्म के लिए महेश बाबू ने भी अपनी फीस बढ़ाई है.
रिपोर्ट्स की मानें तो महेश बाबू ने वाराणसी फिल्म में काम करने के लिए कोई फीस नहीं ली है. उन्होंने प्रभास वाला ही रास्ता चुना है. एक्टर बिना किसी फिल्म के इस मूवी का हिस्सा बने हैं और इसे सफल कराने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है.
एक्टर ने इस फिल्म के लिए प्रॉफिट शेयरिंग मॉड्यूल चुना है. फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली के साथ मिलकर उन्होंने फिल्म के प्रॉफिट का 40 पर्सेंट हिस्सा लिया है. अगर फिल्म अच्छा कलेक्शन करती है और बजट से काफी ज्यादा कमाई कर ले जाती है तो ऐसे में उसके प्रॉफिट का 40 पर्सेंट हिस्सा महेश बाबू और एस एस राजामौली आपस में बांट लेंगे.
वहीं प्रभास की बात करें तो एक्टर की पिछली फिल्म कल्कि 2898 एडी थी. इस फिल्म के लिए साउथ सुपरस्टार प्रभास ने भारी-भरकम फीस ली थी. पहले एक्टर इस मूवी के लिए 150 करोड़ रुपए ले रहे थे. लेकिन बाद में उन्होंने अपनी फीस घटा दी थी. इसके बावजूद एक्टर ने इस फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपए की फीस ली थी.
फिल्म में हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मोटी रकम वसूली है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपए की फीस ली है. इस फीस को कहीं से भी कम नहीं कहा जा सकता है.
वहीं फिल्म में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन लीड विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं. वे फिल्म में कुम्भा के रोल में नजर आएंगे. वाराणसी से उनके कैरेक्टर का लुक देख फैंस भी काफी हैरान हैं. अगर एक्टर की फीस की बात करें तो इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 5 से 10 करोड़ के बीच में फीस ली है.
Actors Fees: प्रभास की कल्कि या महेश बाबू की वाराणसी, किस साउथ सुपरस्टार ने ली है ज्यादा फीस?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










