Entertainment: तलाक के बाद कीर्ति कुल्हारी के जीवन में आया नया प्यार! राजीव सिद्धार्थ संग बढ़ी नजदीकियां – #iNA

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी को एक बार फिर प्यार मिल गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो इन दिनों अपनी वेब सीरीज फोर मोर शॉर्ट्स के को-एक्टर राजीव सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं. हालांकि, शो में दोनों एक-दूसरे के अपोजिट नहीं थे, लेकिन अब लग रहा है कि दोनों को एक दूसरे में अपना पार्टनर मिल गया है.
कीर्ति का अपने पति और एक्टर साहिल सहगल से साल 2021 में तलाक हो गया था. दोनों ने अपनी राह अलग-अलग कर ली थी. इसी के बाद अब कीर्ति की राजीव के साथ डेटिंग रूमर्स सामने आ रही हैं.
हालांकि, कीर्ति और राजीव ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन उनकी नजदीकियों वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिससे उनके डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिल रही है.
फिलहाल उनके रिश्ते की टाइमलाइन अभी साफ नहीं है, लेकिन कीर्ति ने एक बार राजीव के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों कार के अंदर हाथ थामे बैठे नजर आ रहे थे. उन्होंने इस पोस्ट में राजीव को टैग भी किया था.
दीवाली पर भी दोनों साथ नजर आए थे. कीर्ति ने दीवाली सेलिब्रेशन की एक तस्वीर राजीव के साथ शेयर की थी. इसी के साथ सोशल मीडिया पर कीर्ति अक्सर राजीव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए नजर आती हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कीर्ति और राजीव की मुलाकात फोर मोर शॉर्ट्स के सेट पर हुई थी, जहां दोनों की दोस्ती हुई. जो अब प्यार में बदलती हुई नजर आ रही है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी अब दिखाई दे रही है.
कीर्ति और साहिल ने साल 2016 में शादी की थी. लेकिन, कुछ सालों में ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. इसी के बाद दोनों साल 2021 में अलग-अलग हो गए. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी.
तलाक के बाद कीर्ति कुल्हारी के जीवन में आया नया प्यार! राजीव सिद्धार्थ संग बढ़ी नजदीकियां
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










