Entertainment: अजय देवगन ने ठुकरा दी थी 362 करोड़ कमाने वाली ये फिल्म, इस एक्टर की चमकी थी किस्मत – #iNA

अजय देवगन हिंदी सिनेमा के सबसे कामयाब एक्टर में से एक हैं. अपनी शानदार अदाकारी के दम पर अजय ने लाखों-करोड़ों फैंस बनाए हैं. वो अपने संजीदा अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया करते हैं. 1991 से लेकर अब तक अजय ने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. अजय की सफल फिल्मों की फेहरिस्त काफी लंबी है. लेकिन, करियर में कई दफा सफलता का स्वाद चखने वाले अजय ने कई बार अफसोस जताने वाले फैसले भी लिए.

हर एक्टर अपने लंबे और सफल करियर के दौरान कई फिल्मों को किसी न किसी वजह से रिजेक्ट भी करता है. अजय ने भी कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकराए जो बाद में सफल रहीं और अच्छी खासी कमाई भी की थी. अजय ने रणवीर सिंह की भी एक फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था, जिसने बाद में टिकट खिड़की पर शानदार कमाई की थी और इससे रणवीर को काफी फायदा हुआ था.

अजय ने रिजेक्ट की थी रणवीर की ये फिल्म

अजय देवगन ने कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया है. इनमें रणवीर सिंह की पिक्चर ‘बाजीराव मस्तानी’ भी शामिल है. पहले रणवीर का किरदार अजय को ऑफर किया गया था, लेकिन बताया जाता है कि अजय की मेकर्स द्वारा बताई गई शर्तों पर सहमति नहीं बन सकी थी. ऐसे में अजय ने इस पिक्चर से हाथ पीछे खींच लिए. बाद में ये फिल्म रणवीर के पास पहुंची और उनके करियर को एक नई उड़ान मिली.

Ranveer Singh (6)

रणवीर सिंह ने साल 2010 की फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ से डेब्यू किया था जो कि एक एवरेज फिल्म थी. इसके बाद ‘गोलियों की रासलीला: राम-लीला’ ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी. वहीं करियर के शुरुआती पांच साल में ही बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्म ने उन्हें एक और बड़ी पहचान दिला दी थी. इससे उनकी किस्मत का सितारा चमक उठा था. रणवीर को बाजीराव के किरदार में काफी पसंद किया गया था.

कमाए थे 362 करोड़

रणवीर ने बाजीराव मस्तानी में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया था. ये जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही. 145 करोड़ में बनी पिक्चर ने दुनियाभर में 362 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

अजय देवगन ने ठुकरा दी थी 362 करोड़ कमाने वाली ये फिल्म, इस एक्टर की चमकी थी किस्मत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button