Entertainment: Ajay Devgn: हॉरर कॉमेडी फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे अजय देवगन! साउथ डायरेक्टर संग बातचीत जारी – #iNA

Ajay Devgn Next Film: सुपरस्टार अजय देवगन अपनी एक्शन फिल्मों के साथ-साथ अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं. फिल्म की कहानी चाहे कैसी भी हो, अजय खुद को उसके हिसाब से ढाल लेते हैं. एक्टर की पिछली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई. बड़े बजट की इस फिल्म ने कमाई के मामले में मेकर्स को काफी निराश किया. लेकिन इसी बीच पता चला है कि अजय एक हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं.
इस अनटाइटल्ड अपकमिंग फिल्म के लिए अजय देवगन साउथ इंडस्ट्री के डारेक्टर जेपी तुमिनाडु से बात कर रहे हैं. जिन्होंने हाल ही में आई कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ‘सु फ्रॉम सो’ बनाई थी, और इसका निर्माण पावरहाउस बैनर केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा. इस फिल्म की जानकारी ने फैन्स की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है.
साउथ डायरेक्टर से अजय की बातचीत
अजय देवगन ने गोलमाल जैसी फ्रैंचाइज़ी के साथ कॉमेडी में महारत हासिल कर ली है, लेकिन उनकी लंबी फिल्मोग्राफी से एक पूरी तरह से हॉरर-कॉमेडी गायब रही है. रिपोर्ट की मानें तो यह प्रोजेक्ट बिल्कुल वैसा ही है जिसकी एक्टर तलाश कर रहे थे. अजय देवगन हमेशा सभी रचनाकारों की कहानियां सुनने के लिए तैयार रहते हैं और उन्हें जेपी तुमिनाडु द्वारा पेश की गई फिल्म का ये विचार बहुत पसंद आया है.
अजय की तरफ से फिल्म को मिली हरी झंडी
अजय ने फिल्म निर्माता से पूरी स्क्रिप्ट के साथ वापस आने को कहा है और अगली मुलाकात एक महीने में होगी. ऐसा लगता है कि शुरुआती कॉन्सेप्ट को स्टार से हरी झंडी मिल चुकी है. इस प्रोजेक्ट को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर प्रोडक्शन हाउस, केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जाएगा, जिसने यश-स्टारर फिल्म टॉक्सिक का भी निर्माण किया है. यह बैनर हिंदी सिनेमा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है, और यह फिल्म इसके बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है.
Ajay Devgn: हॉरर कॉमेडी फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे अजय देवगन! साउथ डायरेक्टर संग बातचीत जारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










