Entertainment: ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ…’ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के वायरल सीन की कहानी, रोने लगे थे राघव जुयाल – #iNA

Raghav Juyal On The Bads Of Bollywood: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कई बड़े स्टार्स ने कैमियो किया है. एक नाम इमरान हाशमी का भी है. इमरान ने इसमें आसमान सिंह (लक्ष्य लालवाणी) और करिश्मा (सहर बंबा) के इंटिमेसी कोच का किरदार निभाया है. इस सीरीज में इमरान के लिए राघव जुयाल का एक फैन मोमेंट भी दिखाया गया है.

राघय जुयाल सीरीज में लक्ष्य के दोस्त बने हैं. सीरीज में दिखाया गया है कि जब राघव पहली बार इमरान हाशमी से मिलते हैं तो उनके अंदर का ‘डाई-हार्ड फैन’ जाग जाता है और वो इमरान के मना करने के बाद भी उनकी फिल्म ‘मर्डर’ का गाना ‘कहो न कहो’ गाने लगते हैं. वो सीन अब सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल है. उस सीन के बारे में बात करते हुए राघव ने कहा कि जब उस सीन को फिल्माया जा रहा था तो वो रोने लगे थे.

राघव जुयाल ने क्या कहा?

एक इंटरव्यू में राघव ने कहा, “बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला. मैंने और आर्यन ने भी ये उम्मीद किया था कि ऐसा होगा. मैंने खुद पर बहुत मेहनत की और कुछ नया बनाया. बहुत मजा आया मुझे. इमरान सर आए और वो सीन हुआ. मैं रोने भी लग गया सीन में और वो बनते बनते बन गया ऐसा सीन. बहुत ही दिल से किया मैंने.”

राघव ने आगे कहा, “अगर मैंने कॉमेडी करने की कोशिश करता तो अजीब हो जाता, लेकिन दिल से मैंने आंसू निकाले और वो गाना गाया. मैंने खासकर अरबी वाला वर्जन गाया, मुझे लगा कि उससे फनी लगेगा.” सीरीज में फैन के तैर पर राघव इमरान के लिए एक डायलॉग भी बोलते हैं. वो कहते हैं, “अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ.”

एक दूसरे का सहयोग करते थे आर्यन-राघव

राघव जुयाल आगे बोले, “आर्यन और मेरा दिमाग थोड़ा खुराफाती है. दोनों का दिमाग मिल जाता तो कुछ और ही बना जाता स्क्रीन पर. हम एक दूसरे को अच्छे से सहयोग करने वाले हैं. मैं और आर्यन जब मिलते थे सेट पर तो सारी पब्लिक जान जाती थी कि कुछ होने वाला है. मेरा और आर्यन का मेल बहुत घातक है.”

‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ…’ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के वायरल सीन की कहानी, रोने लगे थे राघव जुयाल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button