Entertainment: अक्षय-अजय की बनीं पत्नी! एक्टिंग छोड़ पाल रहीं बच्चे, 38 साल की ये एक्ट्रेस अब करेगी वापसी? – #iNA

ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो शादी और बच्चों के बाद से ही एक्टिंग छोड़ चुकी हैं. तो कुछ थोड़े टाइम के ब्रेक के बाद वापसी कर लेती हैं. आज ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे. जिसने अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ काम किया है. 2024 में एक्ट्रेस दो फिल्मों में दिखी थीं. पर दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही वो एक्टिंग से दूर हैं. क्या अब वापसी करने वाली हैं.
यहां बात 38 साल की उस एक्ट्रेस की हो रही है, जिसने 2006 में आई तेलुगु फिल्म से डेब्यू किया. वहीं, रणबीर कपूर की बर्फी में उन्हें खूब प्यार मिला था. हालांकि, 19 जून, 2025 को उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ. फिल्मों से दूर एक्ट्रेस ने माइकल डोलन से 2023 में चुपचाप शादी कर ली थी. हालांकि, अब कमबैक को लेकर बात की है.
यहां बात इलियाना डिक्रूज की हो रही है. जिन्होंने नेहा धूपिया के टॉक शो में अपनी आगे की प्लानिंग बताई. एक्ट्रेस हाल ही में मां बनी हैं. उन्होंने बताया कि अभी वापसी की प्लानिंग नहीं है. उनका फिलहाल पूरा फोकस बेटों पर है. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो पेरेंटिंग चुनौतियों और खुशियों पर ध्यान देना चाहती हैं.
साथ ही कहा कि, मुझे नहीं पता लोग मुझे कितना याद करते हैं. पर मुझे अपने काम से बहुत प्यार है. साथ ही वो अपने काम को काफी मिस करती हैं. एक्ट्रेस पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हैं. वहीं, सेट पर होना और अलग-अलग लोगों के साथ काम करना बहुत याद आता है.
इलियाना ने बताया कि मैं सचमुच वापस आना चाहती हूं. लेकिन उनके लिए बेटों के साथ रहना और उनका ध्यान रखना प्रायोरिटी है. खासकर इसलिए क्योंकि सभी काम वो अभी खुद कर रही हैं. बिना किसी की मदद लिए ही वो दोनों बच्चों को पाल रही हैं. हालांकि, अपडेट दिया कि जल्द ही वापसी कर सकती हैं. पर कब यह नहीं बताया.
एक्ट्रेस का कहना है कि अगर वो काम के लिए बच्चों को पीछे छोड़ेंगी, तो उन्हें बुरा फील होगा. इसलिए जल्दबाजी के चक्कर में कोई फैसला नहीं लेना चाहती हैं. वो उस काम पर पूरी तरह से फोकस करना चाहती हैं. इसलिए वो पूरा वक्त लेंगी, जब तक मेंटली और फिजिकली खुद को तैयार नहीं कर लेती.
दरअसल वो माइकल डोलन से शादी से पहले ऑस्ट्रेलिया के फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थीं. लेकिन दोनों का रिश्ता 2019 में ही खत्म हो गया. इतना ही नहीं, उनकी शादी को लेकर भी किसी को जानकारी नहीं थी. ऐसे में खबरें थी कि बिना शादी के मां बनी हैं. पर बाद में एक्ट्रेस ने जानकारी दी.
अक्षय-अजय की बनीं पत्नी! एक्टिंग छोड़ पाल रहीं बच्चे, 38 साल की ये एक्ट्रेस अब करेगी वापसी?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










