Entertainment: Akshay Kumar: सौभाग्य लेकर आईं….ट्विंकल खन्ना संग शादी पर बोले अक्षय कुमार, कहा: मेरी किस्मत बदल गई – #iNA

अक्षय कुमार और सैफ अली खान को काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो पर देखा गया. अक्षय ने इस शो पर अपनी शादी और पत्नी ट्विंकल से जुड़े कई किस्से शेयर किए. खिलाड़ी कुमार ने अपनी पर्सनल लाइफ की बातों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद उनकी ज़िंदगी कैसे बदल गई. उन्होंने कहा, “ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद मेरी किस्मत ही बदल गई.” एक्टर ने अपनी पत्नी को अपना लक भी माना.
ट्विंकल की शुरुआती झिझक के बारे में बात करते हुए अक्षय ने बताया, “मैंने कई फ्लॉप फिल्में दी थीं, इसलिए वह मेरे साथ काम नहीं करना चाहती थीं. आदमी जब मिलता है, दो कुंडली मिलती है, लेकिन वह इस पर विश्वास नहीं करती थीं.”
अक्षय ने आगे कहा, “उन्होंने मेरे पिता से पूछा कि क्या उन्हें कोई बीमारी है, मेरे चाचा-चाची से लेकर सभी का डीएनए टेस्ट लिया ताकि पता चल सके कि बच्चे कैसे होंगे. इन सबके बाद, उन्होंने आखिरकार मुझसे शादी करने का फैसला किया. जब मेरी उनसे शादी हुई, तो मेरी किस्मत बदल गई.”
ट्विंकल खन्ना ने यह भी बताया कि कैसे किस्मत ने उन्हें और अक्षय को एक साथ लाने में भूमिका निभाई. उन्होंने बताया कि उनके पिता के एक ज्योतिषी ने एक बार भविष्यवाणी की थी कि उनकी शादी अक्षय कुमार से होगी, हालांकि उस समय वह उन्हें जानती तक नहीं थीं.
आखिरकार उनकी मुलाकात एक प्रोड्यूसर के ज़रिए हुई जो चाहते थे कि ट्विंकल अक्षय के साथ काम करें. उस मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैं उस समय अक्षय के साथ काम नहीं करना चाहती थी क्योंकि वह बुरे दौर से गुज़र रहे थे और मैं थोड़ी घमंडी हो रही थी.”
अक्षय और ट्विंकल ने 17 जनवरी, 2001 को प्राइवेट वेडिंग की थी. अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में ये शादी हुई थी. शादी से पहले अक्षय और ट्विंकल ने एक-दूसरे को डेट भी किया था.
Akshay Kumar: सौभाग्य लेकर आईं….ट्विंकल खन्ना संग शादी पर बोले अक्षय कुमार, कहा: मेरी किस्मत बदल गई
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










