Entertainment: Akshay Kumar: अक्षय कुमार को लेकर विपुल शाह ने किया खुलासा, बोले- उन्हें लोग गंभीरता से नहीं लेते – #iNA

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चलें, लेकिन उनके पास काम की कमी कभी नहीं रहती. सुपरस्टार हर साल 4-5 फिल्में रिलीज करते हैं. एक्टर सालभर अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते हैं. फिल्ममेकर विपुल शाह ने हाल ही में अक्षय कुमार को लेकर खुलकर बात की. उनका मानना है कि एक्टर को उनके काम का क्रेडिट मिलता, जिसके वो हकदार हैं. फिल्ममेकर ने अक्षय के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया.
विपुल शाह ने अक्की को लेकर कहा कि वह अपने आप में एक सुपरस्टार हैं, लेकिन उन्हें वह क्रेडित नहीं मिलता जिसके वे हकदार हैं. फिल्ममेकर ने बताया कि आलोचकों ने अक्षय को कभी बड़ा एक्टर नहीं माना, लेकिन उनके पास देने के लिए बहुत कुछ है.
उन्हें लोग सीरियस नहीं लेते- फिल्ममेकर
विपुल शाह ने गैलाटा प्लस को बताया, “अपनी पहली दो फिल्मों में, जब मैं अक्षय के साथ काम कर रहा था, मुझे एहसास हुआ कि ये एक ऐसा एक्टर है जिसे खुद नहीं पता कि वो क्या कर सकता है. उस दौर में उसे सिर्फ एक एक्शन हीरो का लेबल दिया जा रहा था, और वो कॉमेडी फिल्में करके अपनी छवि बदल रहा था, लेकिन लोग उसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे. शायद, किसी समीक्षक ने उसे कभी एक महान अभिनेता या एक अच्छा अभिनेता भी नहीं माना, इसलिए उसके अंदर भी एक तरह की ‘मुझे परवाह नहीं’ वाली भावना थी. लेकिन, मुझे लगा कि उसके पास देने के लिए बहुत कुछ है.”
वह दिल और आत्मा से पूरे पंजाबी हैं – विपुल
फिल्म निर्माता ने बताया, “जब आप किसी के साथ काम कर रहे होते हैं, तो आपको पता चलता है कि वे किसी सीन को कैसे अपना रहे हैं, कितनी आसानी से उसमें बदलाव कर सकते हैं. जैसे, कल हम एक कॉमिक सीन कर रहे थे, और आज हम एक गंभीर, रोमांचक सीन कर रहे हैं, और वह बस उसमें डूब सकते हैं. उन्होंने पिछली बार जो किया था, उसका कोई बोझ नहीं था, और इससे उनका किरदार कभी नहीं टूटा.”
एक्टर ने आगे बताया, “वह दिल और आत्मा से पूरी तरह पंजाबी हैं, लेकिन किसी ने उन्हें इस तरह पेश नहीं किया था. और नमस्ते लंदन यही करने वाला था: उन्हें खुद बनने की जगह देना, एक पंजाबी मुंडा, एक बेफ़िक्र, मौज-मस्ती पसंद करने वाला लड़का. वह रेशम की तरह सहजता से फिल्म में ढल गए, क्योंकि यही उनके लिए सबसे स्वाभाविक है.”
Akshay Kumar: अक्षय कुमार को लेकर विपुल शाह ने किया खुलासा, बोले- उन्हें लोग गंभीरता से नहीं लेते
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










