Entertainment: आलिया भट्ट ने ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस, शेयर की पार्टी की 7 तस्वीरें – #iNA

ब्लैक कलर की ड्रेस में आलिया बहुत ही सुंदर लग रही हैं. उन्होंने मिनिमल मेकअप और टॉप्स इयररिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है. उन्होंने अपने कुछ बालों को पीछे की तरफ बांधकर हेयर एक्सेसरीज बो लगाया है, जो उनके लुक को निखारने का काम कर रहा है. ( Credit : aliaabhatt )
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा “बो का फेज़ (दौर) चल रहा है.” इन दोनों तस्वीरों में भी एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है. साथ ही बालों पर वेलवेट में हेयर एक्सेसरीज बो लगा रखा है. आलिया इन फोटोज में बहुत सुंदर लग रही हैं.
आलिया ने रेड कलर की बैकलेस वेस्टर्न ड्रेस पहनी है. साथ ही मेकअप और हेयर बो से लुक को कंप्लीट किया है. उनका ये लुक बहुत ही स्टाइलिश लग रहा है. ये तस्वीरें क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान की हैं. उनके चेहरे की स्माइल फैंस का दिल जीत रही हैं.
इस तस्वीर में एक्ट्रेस क्रिसमस ट्री के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं. फैंस उनकी इन फोटोज को बहुत पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में “ब्यूटीफुल” तो दूसरे ने “प्रिटी” लिखा है. सभी फैंस उनकी तस्वीरों पर हार्ट का इमोजी भेज रहे हैं.
आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ भी फोटो शेयर की है. एक्ट्रेस इसमें अपनी मां को किस करती हुईं नजर आ रही हैं. ये फैमिली फोटो बहुत ही प्यारी लग रही है. उनकी ये फैमिली फोटो भी जमकर तारीफें बटोर रही है.
आलिया भट्ट की ये तस्वीर बहुत ही क्यूट लग रही है. एक्ट्रेस इसमें पाउट बनाते हुए पोज दे रही हैं. अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया ‘अल्फा’ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती हुईं नजर आएंगी, जो 2026 में रिलीज होगी. इस फिल्म में शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी नजर आएंगे
आलिया भट्ट ने ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस, शेयर की पार्टी की 7 तस्वीरें
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










