Entertainment: Amrish Puri: जब ताज होटल में अमरीश पुरी ने नहीं भरा बिल, फ्री में खाया था खाना – #iNA

Amrish Puri Kissa: अमरीश पुरी का नाम जब भी लिया जाता है तो बड़े पर्दे पर एक ऐसे शख्स की मौजूदगी दिखती है जो दर्शकों के साथ-साथ हीरो में भी दहशत पैदा कर देता था. अमरीश पुरी को बॉलीवुड इतिहास का सबसे सफल, सबसे खूंखार और सबसे बेहतरीन खलनायक माना जाता है. एक से बढ़कर एक फिल्मों में एक से बढ़कर एक किरदार निभाकर अमरीश पुरी भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर हो गए थे. अपनी फिल्मों और अदाकारी के साथ-साथ पुरी साहब अपने कई किस्सों के लिए भी काफी चर्चा में रहे.
अच्छी खासी कद-काठी, आंखों में और चेहरे पर रौब और दमदार आवाज. अमरीश पुरी की पर्सनालिटी सबसे अलग और सबसे खास थी. विलेन होकर भी उनका रूतबा किसी सुपरस्टार की तरह था. हर कोई उनका फैन था. अमरीश पुरी जहां भी जाते थे उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता था. एक बार अमरीश अपने परिवार के साथ डिनर के लिए ताज होटल गए थे. तब उनके पोते उनका स्टारडम देखकर हिल गए थे. होटल के मैनेजर ने तब अमरीश पुरी से खाने का बिल भी नहीं लिया था.
ये भी पढ़ें: हीरो बनने आए अमरीश पुरी बन बैठे सबसे खूंखार खलनायक, 38 की उम्र में किया था डेब्यू, 20 साल तक यहां की नौकरी
मैनेजर ने नहीं लिया था अमरीश पुरी से बिल
जो किस्सा हम आपको सुना रहे हैं उसका जिक्र अमरीश पुरी के पोते और अभिनेता वर्धन पुरी ने किया था. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में दादा अमरीश पुरी से जुड़ी कई बातें बताई थीं और ताज होटल का एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया था. वर्धन पुरी ने बताया था कि जब वो एक बार अपने दादा के साथ ताज होटल गए थे तो मैनेजर और होटल के बाकी स्टाफ आकर उनके आस-पास खड़े हो गए थे. जबकि दूसरी टेबल पर इस तरह की खातिरदार नहीं हो रही थी. उन्होंने बताया था कि उस वक्त न मैनेजर ने दादू से बिल लिया, बल्कि हमें केक भी पैक करके दिए थे.
View this post on Instagram
2005 में हुआ था अमरीश पुरी का निधन
अमरीश पुरी ने करीब 40 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू किया था. मिस्टर इंडिया, घातक, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, नायक, नगीना, करण अर्जुन, गदर, घायल, दामिनी सहित कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे अमरीश पुरी का 12 जनवरी 2005 को मुंबई में निधन हो गया था.
Amrish Puri: जब ताज होटल में अमरीश पुरी ने नहीं भरा बिल, फ्री में खाया था खाना
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










