Entertainment: Arijit Singh: ‘कुछ लोग खुद के लिए…’ रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह का इमोशनल पोस्ट, फैन के कमेंट का दिया जवाब – #iNA

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह एक बेमिसाल कलाकार हैं. अरिजीत ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं. अरिजीत के गानों में हर किसी को सुकून मिलता है. उनकी आवाज की कशिश आज भी लोगों का दिल छू लेती है. साल के शुरुआत में ही अरिजीत ने फैंस को एक बड़ा झटका देते हुए ये बताया कि वो प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं और अब वो बॉलीवुड के लिए गाना नहीं गाएंगे.
अरिजीत के प्लेबैक से रियायरमेंट वाले झटके ने बॉलीवुड को भी हिला दिया. कई सितारों ने उनके फैसले का समर्थन किया, वहीं कई लोगों ने उन्हें वापस आने के लिए कहा और बताया कि उनकी आवाज के बिना बॉलीवुड अधूरा है. अब अरिजीत ने इस बात पर अपना पक्ष रखा है.
अरिजीत ने किया पोस्ट
सिंगर ने ट्विटर पर एक मैसेज शेयर किया. उन्होंने लिखा कि ये मैसेज सिर्फ उनके लिए है जो उन्हें सुनते है. और अगर कोई उन्हें नहीं सुनता तो वो इसे स्किप कर सकता है. आगे उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहा और लिखा कि इस दुनिया में उन्हें जितना प्यार मिला है वो उसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे. उनकी ये बातें पढ़कर साफ लगा कि वो अपने फैंस से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं.
This message is just for my listeners
please dont read and swipe right now if you are not my listener, its a humble request.Hello beautiful people!
I just want to tell you all that I love you.
Thank you so much for your kindness in this ruthless world.
Although I have— WhoamI (@Atmojoarjalojo) February 24, 2026
फैन के टेक्स्ट का दिया जवाब
उन्होंने साफ किया कि भले ही उन्होंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है लेकिन उनके पास पहले से रिकॉर्ड किए हुए कई गाने पेंडिंग हैं. ये गाने धीरे-धीरे रिलीज होंगे और इस साल ही नहीं बल्कि अगले साल तक भी आते रहेंगे. यानी भले ही वो अभी नए प्रोजेक्ट साइन न करें लेकिन उनकी आवाज आने वाले समय में सुनाई देती रहेगी. सबसे ज्यादा चर्चा उनकी आखिरी लाइन की हो रही है जिसमें उन्होंने लिखा की ‘कौन जाने आगे क्या होगा.’ बस इसी एक लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.
इसके अलावा अरिजीत ने एक फैन के कमेंट का भी जवाब दिया. अरिजीत के एक फैन ने उनके पोस्ट पर लिखा- आपको प्रीतम, ए.आर रहमान और मिथून से आ रहे काम को मना नहीं करना चाहिए. इसके जवाब में अरिजीत ने लिखा कुछ लोग अपने लिए कंपोज करते हैं, न की किसी और के लिए. अरिजीत के पोस्ट पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स आ रहे हैं.
Arijit Singh: ‘कुछ लोग खुद के लिए…’ रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह का इमोशनल पोस्ट, फैन के कमेंट का दिया जवाब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









