Entertainment: Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘पगली जान दे दी का’ रिलीज, रक्षा गुप्ता के साथ दिए रोमांटिक सीन – #iNA

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song:भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और सिंगर को भोजपुरिया समाज में लोग जानते हैं. उनके कई सुपरहिट गाने और फिल्में लोग यूट्यूब पर खूब देखते और सुनते हैं. अरविंद अकेला के कई भोजपुरी गाने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज को पार कर चुके हैं और उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है. उस गाने का नाम ‘पगली जान दे दी का’ है जिसे 7 अगस्त की शाम यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस अपना खूब सारा प्यार दे रहे हैं.
अरविंद अकेला ने सावन के समय में महादेव पर कई गाने गाए और उन गानों को शिवभक्तों ने पसंद भी किया. अरविंद अकेला ने अपने करियर में ढेरों गाने बनाए और फिल्में भी लेकिन आज जिस गाने की बात हो रही वो ‘पगली जान दे दी का’ है, और इस गाने को अरविंद के साथ किसने गाया है, इससे कौन-कौन जुड़ा है, आइए बताते हैं.
अरविंद अकेला का ‘पगली जान दे दी का’ गाना कैसा है?
प्रोड्यूसर प्रशांत निशांत ने गाने का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आ गया सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरिया सनसनी रक्षा गुप्ता का शानदार गाना आरवीएफ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग एप पर! अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दीजिए इस गाने को.
View this post on Instagram
आरवीएफ के यूट्यूब चैनल पर ‘पगली जान दे दी का’ गाना अपलोड किया गया है. गाने को अरविंद अकेला के साथ काजल राज ने गाया है, और इस गाने को अरविंद के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता पर फिल्माया गया.
गाने के बोल दुर्गेश भट्ट ने लिखे और इसका म्यूजिक साजन मिश्रा ने तैयार किया है. इस गाने को प्रवीन एस ने डायरेक्ट किया और इस म्यूजिक वीडियो को सिद्धार्थ मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है.
अरविंद अकेला का पिछला रिलीज गाना
अरविंद अकेला का पिछला गाना ‘तोहार कातिल बा फिगर’ था जो सारेगामा हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ. इस गाने को रिलीज के कुछ ही दिनों के बाद 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में अरविंद अकेला का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा और गाने के मस्तीभरे बोल आपको झूमने पर मजबूर कर सकते हैं.
Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘पगली जान दे दी का’ रिलीज, रक्षा गुप्ता के साथ दिए रोमांटिक सीन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










