Entertainment: Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी की 18 साल पुरानी फिल्म का बनेगा सीक्वल, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की एक्ट्रेस करेंगी एक्टर के साथ रोमांस – #iNA

मोहित सूरी अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनकी डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने लोगों का खूब दिल जीता है. अब डायरेक्टर की एक क्लासिक फिल्म के सीक्वल के साथ वापस आने वाले हैं.
मोहित सूरी की क्लासिक फिल्मों में से एक ‘आवारापन’ भी शामिल है, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में में इमरान हाशमी, श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा जैसे और भी कई एक्टर्स शामिल थे.
अब ‘आवारापन’ का सीक्वल चर्चा में आ गया है, जिसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं. दर्शकों के लिए ये एक फ्रेश जोड़ी होने वाली है, जो कि इस क्लासिक फिल्म को अलग लेवल पर लेकर जाएंगे.
‘आवारापन 2’ एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमें इमरान अपने पुराने किरदार शिवम पंडित के तौर पर वापस लौटेंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार के लिए दिशा परफेक्ट कास्ट हैं.
हालांकि, ये फिल्म मोहित सूरी नहीं बल्कि नितिन कक्कड़ करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स कहानी के साथ ही साथ फिल्म के म्यूजिक एल्बम पर भी खास तौर से ध्यान देने वाले हैं.
जानकारी के मुताबिक, टीम जल्द ही ‘आवारापन 2’ के प्रोडक्शन का काम शुरू करने की तैयारी कर रही है. साथ ही ये भी खबर है कि इसकी शूटिंग भी इस महीने के आखिर या अक्टूबर के शुरुआत में होगी.
फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि मेकर्स ने जनवरी 2026 तक शूटिंग पूरा करने की प्लानिंग की है. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि फिल्म साल 2026 की गर्मियों में रिलीज की जा सकती है.
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी की 18 साल पुरानी फिल्म का बनेगा सीक्वल, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की एक्ट्रेस करेंगी एक्टर के साथ रोमांस
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










