Entertainment: Bads of Bollywood: कैसा है शाहरुख खान के बेटे आर्यन का पहला प्रोजेक्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बता दिया – #iNA

Bads of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने आखिरकार नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से अपने मच अवेटेड डायरेक्शन करियर की शुरुआत कर दी है, जिसका प्रीमियर 18 सितंबर को हुआ. मुंबई में होस्ट हुई इस ग्रैंड स्क्रीनिंग में सितारों की फौज देखने को मिली. इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स ने इस खास मौके पर शिरकत की. इनमें माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने भी शामिल थे, जिन्होंने न केवल रेड कार्पेट पर वॉक किया, बल्कि शो देखने के बाद आर्यन की सीरीज का रिव्यू भी दिया.
डॉ. नेने ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे और माधुरी इवेंट में फोटोग्राफर्स के लिए पोज़ दे रहे थे. इसके साथ ही, उन्होंने आर्यन के पहले प्रोजेक्ट की तारीफ़ करते हुए एक नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा, “नेटफ्लिक्स पर आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर पर बहुत अच्छा समय बिताया. स्क्रिप्टिंग, कास्टिंग, माउंटिंग और प्रोडक्शन वैल्यूज़ बेहतरीन थे.”
डॉ. नेने ने की आर्यन के काम की तारीफ
शो के सरकास्टिक लहजे पर बात करते हुए डॉ. नेने ने कहा, “सबसे मजेदार बात यह थी कि बॉलीवुड समीकरण के सभी पहलुओं पर असम्मान, व्यंग्यात्मक हास्य और टिप्पणियों में कोई कसर नहीं छोड़ी गई.” माधुरी दीक्षित के पति ने इंडस्ट्री में आर्यन के सफर और उनके सरनेम के दबाव पर भी बात की उन्होंने आगे कहा, “कुछ लोग कहेंगे कि नेपोटिज्म समीकरण पूरी तरह से बदल जाता है. लेकिन आर्यन ने वास्तव में कठिन रास्ता अपनाया है, दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्म स्कूलों में से एक यूएससी में अपनी कला का अध्ययन किया है.”
Had an amazing time at the premiere of Netflixs Aryan Khan directorial debut, the Ba**ds of Bollywood. The scripting, casting, mounting and production values were top notch. But the funniest part was no stone was left unturned in the irreverence, poking humour and observations https://t.co/59u8abfK1l
— Dr. Shriram Nene (@DoctorNene) September 18, 2025
आर्यन ने मुश्किल रास्ता चुना – डॉ. नेने
डॉ. नेने ने बताया कि यह अचीवमेंट अपने पिता शाहरुख खान की छाया से बाहर आकर हासिल की जा रही है, और उन्हें लगता है कि आर्यन इस शुरुआत के साथ कमाल कर रहे हैं. उन्हें इस सीरीज़ के बाकी एपिसोड का इंतजार है. उन्होंने सभी से पूछा है कि उन्हें बताएं कि आपको क्या लगता है. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब यह सीरीज आर्यन के कैमरे के पीछे के काम को लोगों के बीच पेश कर रही है. हर तरफ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की चर्चा हो रही है. फैन्स इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
Bads of Bollywood: कैसा है शाहरुख खान के बेटे आर्यन का पहला प्रोजेक्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बता दिया
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










