Entertainment: Bigg Boss 19 में महासंग्राम! फिनाले से पहले पूरा घर नॉमिनेट, इस हफ्ते कोई नहीं बनेगा कैप्टन – #iNA

Bigg Boss 19 Nomination: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में फिनाले से ठीक पहले माहौल गरम हो गया है. कलर्स टीवी के इस मशहूर शो के लेटेस्ट एपिसोड में हुए नॉमिनेशन ने घर के समीकरण पूरी तरह से बदल दिए हैं. सेकंड लास्ट वीक के इस नॉमिनेशन में बिग बॉस ने सभी कैपिंग हटा दी, जिसके बाद घरवालों ने जमकर वोटिंग की और इस बार कोई भी खिलाड़ी कैप्टन नहीं बनेगा.
शहबाज बदेशा की कैप्टन्सी खत्म होने के साथ ही नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई. बिग बॉस ने साफ कर दिया था कि इस हफ्ते वही खिलाड़ी सुरक्षित होगा जिसके खिलाफ एक भी नॉमिनेशन नहीं होगा. इस मौके का फायदा उठाते हुए कई कंटेस्टेंट्स ने ‘सेफ साइड’ खेलने के बजाय लगभग सभी को नॉमिनेट कर दिया. तान्या मित्तल और फरहाना भट ने खुद को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया, मानो उन्होंने घर में मौजूद हर सदस्य को ही निशाने पर ले लिया हो.
सिर्फ दो लोगों को अमाल ने किया नॉमिनेट
दूसरी तरफ, अमाल मलिक अकेले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने सिर्फ 2 लोगों को नॉमिनेट किया और इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से उन्होंने किसी भी लड़की को नॉमिनेट नहीं किया. नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद ये साफ हो गया कि कौन से खिलाड़ी घरवालों के निशाने पर कम हैं. बिग बॉस ने दिए इस टास्क में प्रणित मोरे और अशनूर कौर को 4 वोट्स मिले, तो बाकी खिलाडियों को 6 से 7 वोट्स मिले.
नेगेटिविटी के चलते बुरी फंसी फरहाना
फरहाना भट को नॉमिनेट करते हुए कई कंटेस्टेंट्स ने दलील दी कि किसी ऐसी कंटेस्टेंट को विनर बनना चाहिए जो एक रोल मॉडल बन सके. उनका कहना था कि फरहाना जैसी बद्तमीज लड़की इस घर की कप्तान नहीं हो सकती. नॉमिनेशन के बीच बिग बॉस की तरह से ये भी ऐलान कर दिया गया कि इस हफ्ते घर में कोई कैप्टन नहीं चुना जाएगा. दरअसल कप्तान बनने वाले खिलाड़ी को नॉमिनेशन से सुरक्षित किया जाता है. लेकिन इस हफ्ते सभी खिलाड़ी नॉमिनेट हो चुके हैं, इसलिए बिग बॉस ने किसी को भी कैप्टन बनाने का फैसला नहीं लिया.
घर में बढ़ेगा झगड़ा
किसी को भी कैप्टन न बनाने के बिग बॉस के फैसले के बाद घरवाले भी इस बात पर चर्चा करते दिखे कि क्या इस हफ्ते कोई भी नॉमिनेट नहीं होगा. कोई कैप्टन न होने के चलते, घर के नियम-कानून ताक पर रखे जा सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में घर में जोरदार झगड़ा देखने को मिल सकते है. अब इस नॉमिनेशन के टास्क के बीच ये देखना दिलचस्प होगा कि फिनाले से ठीक पहले का ये हफ्ता बिग बॉस हाउस में क्या नया तूफान लाता है.
Bigg Boss 19 में महासंग्राम! फिनाले से पहले पूरा घर नॉमिनेट, इस हफ्ते कोई नहीं बनेगा कैप्टन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










