Entertainment: Bigg Boss 19: फूट-फूटकर रोईं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी, कुनिका ने कहा ‘सिम्पैथी ले रही हो’ – #iNA

Bigg Boss 19 News: ‘बिग बॉस 19’ के घर में हर दिन रिश्ते बदलते रहते हैं. रविवार यानी 21 सितंबर को वीकेंड का वार में हुए हंगामे के बाद 22 सितंबर का दिन और भी एक्सप्लोसिव साबित हुआ. सलमान खान के शो के लेटेस्ट एपिसोड में जहां एक तरफ खाने से लेकर काम तक हर मुद्दे पर तकरार हुई, वहीं दूसरी तरफ घर के दो दमदार कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई ने सभी को चौंका दिया.

जी हां, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी और घर की दबंग कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद की, जिनके बीच एक तीखी बहस हुई और इस बहस के बाद ‘मैडम , आप ऐसा नहीं कर सकतीं’ ये कहते हुए नीलम फूट-फूटकर रोने लगीं.

सीक्रेट रूम से नेहल की कड़ी नजर

घर में चल रहे सभी ड्रामे की असली दर्शक तो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और आने वाली वाइल्डकार्ड एंट्री नेहल चुडासमा हैं, जो सीक्रेट रूम से सब कुछ देख रही हैं. जहां घरवालों को लग रहा है कि वे अपनी मर्जी से खेल रहे हैं, वहीं नेहल उनके हर गेम को भांप रही हैं. उन्होंने तान्या के गेम को भी पकड़ा, जब उन्होंने रोटी न बनाने का ठीकरा कुनिका पर फोड़ा. नेहल ने इस झूठ को पकड़ा और कुनिका की तारीफ की, क्योंकि कुनिका सच के साथ खड़ी थीं.

कुनिका ने लगाई दहाड़, कहा ‘गुंडी मैं हूं!’

खाने और काम को लेकर घर में बड़ा बवाल मचा. दरअसल, जीशान ने अपनी बीमारी के चलते घर के काम करने से इनकार कर दिया था, जिस पर कुनिका का पारा चढ़ गया. जीशान ने उनसे कहा, “कंटेस्टेंट हो, कंटेस्टेंट बनकर रहो, महारानी मत बनो.” इस पर कुनिका ने अपनी पुरानी जिंदगी का हवाला देते हुए कहा, “अकेले मुंबई में 40 साल निकाल दिए मैंने, असली गुंडी मैं हूं.”

‘रोटी’ पर हुआ बवाल

दरअसल, इस पूरे बवाल की शुरुआत एक छोटी-सी चुगली से हुई. तान्या और नीलम ने जीशान के पास जाकर कुनिका की बुराई की, जबकि कुनिका और जीशान की लड़ाई रोटी को लेकर हो रही थी. तान्या ने रोटी न बनाने की बात कुनिका पर डाल दी, जिससे कुनिका बुरी तरह भड़क गईं. हालांकि, बाद में कुनिका ने तान्या का झूठ पकड़ा और तान्या अपने ही बुने जाल में फंस गईं. लेकिन, असली ड्रामा तब शुरू हुआ, जब ये सारी बातें नीलम पर आकर रुक गईं.

पकड़ी गईं नीलम

जब घर में फिर एक बार डिस्कशन शुरू हुआ, तो सारी बातें नीलम की तरफ मुड़ गईं. आवेज दरबार ने भी नीलम के गेम पर बोलना शुरू कर दिया, जो नीलम को पसंद नहीं आया. नीलम ने अपनी सफाई देनी चाही, लेकिन उनकी बात काटी जा रही थी. माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि नीलम बुरी तरह से टूट गईं और उनकी आँखों में आंसू आ गए और वो रोने लगीं. तभी कुनिका उनके पास आईं और तीखे शब्दों में कहा, “तुम अब रोकर सिम्पैथी ले रही हो.”

कुनिका ने पीछे सवाल

कुनिका ने सीधे-सीधे नीलम से पूछा कि जो बात उन्होंने जीशान को न बताने को कही थी, वो उन्होंने क्यों बताई. लेकिन, नीलम के पास इसका कोई जवाब नहीं था. वो कुनिका की बातों से और टूट गईं और बार-बार कुनिका से ये कहनी लगीं कि मैम आप ऐसे नहीं कर सकतीं, आपको मुझसे बात करनी होगी. लेकिन, कुनिका ने उनकी बात नहीं मानी. बाहर जाकर आवेज पर भड़ास निकालने लगीं. उन्होंने कहा कि वो ‘दिल की अच्छी’ दिखती है, पर वो सिर्फ बात पलटती है और उसी की वजह से उनके और अमाल के बीच भी झगड़ा हुआ था.

अभिषेक और अशनूर की सुलह

इस पूरे ड्रामे के बीच एक अच्छी बात भी देखने मिली. बीते वीकेंड के वार में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की दोस्ती में दरार आ गई थी, लेकिन हालिया एपिसोड में दोनों ने अपने गिले-शिकवे मिटा दिए. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और एक बार फिर उनकी दोस्ती पहले जैसी हो गई.

Bigg Boss 19: फूट-फूटकर रोईं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी, कुनिका ने कहा ‘सिम्पैथी ले रही हो’

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button