Entertainment: Bigg Boss 19: शहनाज गिल के भाई को बॉयकॉट करने का प्लान हुआ फेल, घरवालों ने दी सजा – #iNA

Bigg Boss 19 News: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन नए ड्रामे और विवाद देखने को मिल रहे हैं. सलमान खान के इस शो का माहौल पल-पल बदल रहा है और अब तो कंटेस्टेंट्स ने गेम को अगले लेवल पर ले जाने के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसने पूरे घर में बवाल मचा दिया है. बिग बॉस के घर में घरवालों पर प्रैंक खेलने के चक्कर में हुई बड़ी गलती के बाद शहनाज गिल के भाई शहबाज बादशाह पर सभी घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा है.

उनकी गलती के चलते कुछ घरवालों ने उन्हें बॉयकॉट करने का प्लान भी बनाया था. हालांकि, जीशान और कुनिका की वजह से ये फेल हो गया. लेकिन घर के कप्तान अमाल मलिक ने शहबाज को एक्स्ट्रा ड्यूटी देते हुए सजा दी.

जानें क्या था शाहबाज का प्लान?

दरअसल, घरवालों के साथ एक शरारत करने के इरादे से शहबाज ने घर में कइयों की चीजें छिपाईं. उन्होंने न सिर्फ घरवालों के कपड़े और पर्सनल सामान छिपाए, बल्कि उन्होंने राशन पर भी हाथ साफ कर दिया. रसोई में इस्तेमाल होने वाले नमक, मसाले, और अंडे जैसी जरूरी चीजें भी गायब हो गईं. उनकी इस हरकत ने सभी घरवालों को सकते में डाल दिया. आखिर में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम ने शाहबाज की पोल खोल दी.

जैसे ही घरवालों को शहबाज की हरकत के बारे में पता चला, तब घर में हंगामा खड़ा हो गया. गौरव खन्ना और बसीर अली गुस्से में आग बबूला हो गए और शहबाज को सजा देने की मांग करने लगे. बसीर ने सीधे तौर पर कहा कि जिसने भी ये किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, अभिषेक बजाज ने भी इस हरकत को गलत बताया. कुछ समय के लिए उन्होंने मिलकर ये भी सोच लिया कि वो शहबाज को बॉयकॉट करें.

गलत साबित हुई एक कोशिश

शाहबाज को बॉयकॉट करने का कुनिका सदानंद और जीशान कादरी ने जमकर विरोध किया. उनके विरोध को देखकर अमाल मलिक, अभिषेक बजाज और बसीर अली ने अपना फैसला बदल दिया और सजा के तौर पर शहबाज को एक्स्ट्रा ड्यूटी दी गई. हालांकि सभी की चीजें छिपाने में शाहबाज की अमाल ने मदद की थी. लेकिन उनका नाम इस हंगामे में कही नहीं आया.

Bigg Boss 19: शहनाज गिल के भाई को बॉयकॉट करने का प्लान हुआ फेल, घरवालों ने दी सजा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button