Entertainment: Bigg Boss फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रोने लगे सलमान खान, बोले- मैंने अपने करियर में धरम जी को फॉलो किया है – #iNA

बिग बॉस 19 का फिनाले रोमांच और इमोशंस से भरा रहा, लेकिन सबसे भावुक करने वाला पल था महान अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि. 24 नवंबर को हिंदी सिनेमा के इस दिग्गज ने दुनिया को अलविदा कहा था, और उनके जाने के बाद पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. धर्मेंद्र न सिर्फ बड़े पर्दे पर बल्कि बिग बॉस जैसे शो में भी अपनी मौजूदगी से हर बार माहौल को खुशनुमा बना देते थे. फिनाले नाइट पर सलमान ने उन्हें एक खास ट्रिब्यूट दिया, जिसने मंच पर मौजूद हर किसी की आंखें नम कर दीं.
7 दिसंबर को बिग बॉस के 19वें सीजन का फिनाले है, जिसके लिए फैंन काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे. शो में कई मजेदार पल आए, लेकिन वहां मौजूद सभी लोग उस वक्त इमोशनल हो गए, जब सलमान ने धर्मेंद्र को याद किया. सलमान धर्मेंद्र को याद करते हुए स्टेज पर ही काफी रोने लगे. धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देते हुए सलमान ने कहा कि मैंने अपने करियर ग्राफ में सिर्फ धरम जी को फॉलो किया है. उन्होंने अपने करियर में हर तरह के रोल किए थे. लव यू धरम जी, हम आपको हमेशा मिस करेंगे.
धर्मेंद्र के करियर को किया याद
बॉलीवुड के ही-मैन को याद करते हुए सलमान खान ने उनके करियर के बारे में बात की, उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी ने कॉमेडी, एक्शन हर तरह के रोल किए. उन्होंने 60 सालों तक एंटरटेन किया, उन्होंने हमें सनी दिया, बॉबी दिया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी धर्मेंद्र को मिल रहे प्यार के बार में बात की. उन्होंने कहा कि पहली बार हमने देखा कि जो मीम बनाते हैं, उन्होंने भी बहुत ही खूबसूरत वीडियोज बनाए, तस्वीरें बनाईं. इतना प्यार हमने किसी एक्टर के लिए नहीं देखा.
Bigg Boss फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रोने लगे सलमान खान, बोले- मैंने अपने करियर में धरम जी को फॉलो किया है
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









