Entertainment: Bigg Boss Vs Rise And Fall: बिग बॉस से आया अशनीर ग्रोवर को ऑफर, सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक, बोले- सलमान भाई से पूछ ले – #iNA

Ashneer Grover Bigg Boss: सलमान खान का शो बिग बॉस देश के सबसे बड़े कॉन्ट्रोवर्शियल शो के तौर पर जाना जाता है, इस बार शो का 19वां सीजन शुरू है, जिसे लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि, बिग बॉस के साथ ही साथ बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने भी एक रियलिटी शो शुरू किया है, जिसका टाइटल राइज एंड फॉल है. दोनों ही शो के फॉर्मेट एक-दूसरे से थोड़े अलग हैं, लेकिन दोनों की तुलना काफी ज्यादा होती है. लेकिन, अब अशनीर ने खुलासा किया है कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर आया है.

बिग बॉस और राइज एंड फॉल में कई बार टीआरपी की तुलना देखी जा चुकी है, लेकिन असल मुद्दा दोनों शो के होस्ट में हुआ विवाद है. लेकिन, अशनीर का हालिया पोस्ट ने इस मामले में ट्विस्ट दे दिया है. दरअसल, अशनीर ने अपने सोशल मीडिया पर बिग बॉस की टीम की तरफ से आए एक मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इस मेल में अशनीर को शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री आने का ऑफर दिया गया है. इस पोस्ट पर अशनीर ने इस ऑफर का मजाक उड़ाया है.

सलमान भाई से पूछ ले

अशनीर ने लिखा है कि “हाहा! सलमान भाई से पूछ ले, मैं तो फ्री हो जाऊंगा तब तक.” आगे उन्होंने लिखा, ‘ये मेल मर्ज किसी की तो नौकरी खाएगा.’ हालांकि, ये मेल बिग बॉस की कास्टिंग टीम की तरफ से ही आया है, शो के मेकर्स की तरफ से अभी इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है, लेकिन अशनीर का स्क्रीनशॉट इसे पुख्ता बनाता है. जानकारी के मुताबिक, अशनीर ने इस पोस्ट को अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया था, लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया.

Ashneer Grover Bigg Boss

क्या हुआ था विवाद?

डिलीटेड पोस्ट में अशनीर ने बिग बॉस की टीआरपी पर कमेंट करते हुए लिखा था कि कुछ ज्यादा ही कॉम्पिटिशन दे दिया राइज एंड फॉल ने लगता है, इस बेचारे कास्टिंग डायरेक्टर की तो खैर नहीं आज. हालांकि, उन्होंने पोस्ट अब हटा दिया है. सलमान और अशनीर का विवाद साल 2022 में शुरू हुआ था, जब एक ऐड शूट के दौरान अशनीर ने दावा किया कि सलमान खान ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने से मना कर दिया था और उनकी टीम ने उनसे ज्यादा पैसों की मांग की थी. जिसके बाद अशनीर को सलमान ने बिग बॉस के वीकेंड के वार में काफी सुनाया था.

Bigg Boss Vs Rise And Fall: बिग बॉस से आया अशनीर ग्रोवर को ऑफर, सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक, बोले- सलमान भाई से पूछ ले

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button