Entertainment: Birthday: पिता 1500 करोड़ तो बेटा है 50 करोड़ का मालिक, 49 की उम्र में भी नहीं की शादी – #iNA

Tusshar Kapoor Birthday Special: 60 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू करने वाले दिग्गज एक्टर जितेंद्र ने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड को एक कई यादगार फिल्में दी थीं. उनकी राह पर चलते हुए बाद में उनके बेटे तुषार कपूर ने भी बॉलीवुड को गले लगाया. लेकिन, उन्हें सफलता और लोकप्रियता हासिल नहीं हुई. स्टार के बेटे होने के बावजूद तुषार फ्लॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए.

तुषार कपूर आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अभिनेता का जन्म 20 नवंबर 1976 को जितेंद्र और शोभा कपूर के घर हुआ था. अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहे तुषार ने अपनी पर्सनल लाइफ से काफी सुर्खियां बटोरी. एक्टर ने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद वो पिता बन चुके हैं.

बिना शादी के बन चुके हैं पिता

49 साल के हो चुके तुषार कपूर खुद को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं. चार साल पहले एक बातचीत के दौरान उन्होंने खुद ये बात कही थी. अभिनेता ने कहा था, ”मैं अभी या फ्यूचर में दुनिया में किसी के साथ खुद को शेयर नहीं करूंगा. तो बस अगर अंत सही है तो सब सही है.” लेकिन, अभिनेता साल 2016 में सरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं. तब उन्होंने बेटे लक्ष्य का वेलकम किया था.

पिता से रईसी में भी बहुत पीछे हैं तुषार

तुषार अपने पिता जितेंद्र से न सिर्फ सफलता और लोकप्रियता के मामले में बल्कि वो उनसे अमीरी के मामले में भी बहुत पीछे हैं. 83 वर्षीय जितेंद्र करीब दो दशक से रुपहले पर्दे से दूर हैं, लेकिन फिर भी उनके पास अरबों की संपत्ति है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की नेटवर्थ 1512 करोड़ रुपये है. वहीं तुषार की नेटवर्थ पर नजर डालें तो तुषार के पास करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

View this post on Instagram

A post shared by Tusshar Kapoor (@tusshark89)

‘मस्ती 4’ में नजर आएंगे तुषार कपूर

2001 की फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले तुषार कपूर अपने 49वें बर्थडे के ठीक एक दिन बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. वो फिल्म ‘मस्ती 4’ का हिस्सा हैं, जो सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज होगी. मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी मस्ती 4 में आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में हैं.

Birthday: पिता 1500 करोड़ तो बेटा है 50 करोड़ का मालिक, 49 की उम्र में भी नहीं की शादी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button