Entertainment: बॉबी देओल को दिल पर लग गई थी बेटे की ये बात, फिर लिया लाइफ बदलने वाला फैसला – #iNA

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं. उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की गिनती भी इसी लिस्ट में होती है. जबकि धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल भी बॉलीवुड के सुपरस्टार कहलाए. लेकिन बॉबी देओल बड़े स्टार्स में नहीं गिने जाते हैं. हालांकि उनके लिए बीते कुछ साल एक्टिंग के लिहाज से काफी सफल और शानदार रहे हैं. एक समय लगातार फ्लॉप हो रहे बॉबी सभी जगह से उम्मीद हार चुके थे.
बॉबी देओल ने ‘बरसात’ से सुपरहिट डेब्यू किया था. फिर उनकी फिल्म ‘गुप्त’ भी हिट रही. लेकिन, फिर अपने लंबे करियर में उन्होंने हिट फिल्में कम दीं और फ्लॉप की लाइन लगा दी. एक समय उन्हें काम भी मिलना बंद हो गया था. वो घर पर बैठे रहते थे. तब उनके बेटे ने कुछ ऐसा कह दिया था जो बात बॉबी के दिल पर लग गई थी. फिर एक्टर ने करियर बदलने वाला फैसला लिया था.
बॉबी देओल के पास इस समय काम की कोई कम नहीं है. लगातार फ्लॉप के बाद सलमान खान की एवरेज फिल्म ‘रेस 3’ (2018) उनके लिए सहारा बनी. फिर अक्षय कुमार के साथ ‘हाउसफुल 4’ में वो नजर आए जो सुपरहिट निकली. इसके बाद ‘आश्रम’ वेब सीरीज से उन्होंने हर तरफ से खूब वाहवाही लूटी थी.
आश्रम सीरीज की अपार सफलता के बाद बॉबी को रणबीर कपूर के अपोजिट ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था. इसमें वो निगेटिव रोल में दिखाई दिए थे. इस फिल्म से बॉबी वापस बॉलीवुड में अपनी पहचान पाने में कामयाब रहे. एनिमल ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.
बॉलीवुड में बॉबी का कमबैक काफी सफल रहा, लेकिन जब वो कुछ नहीं कर रहे थे और घर पर थे तब वो काफी निगेटिविटी से घिर गए थे. अभिनेता ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 8 में बताया था कि मैं घर पर रहता था और मेरी वाइफ काम करती थी. मैंने हर तरफ से हार मान ली थी और मुझे खुद पर दया आने लगी थी.
बॉबी उन दिनों काफी शराब भी पीने लगे थे. उनकी लाइफ अचानक से काफी बेकार और नीरस हो चुकी थी. उन दिनों एक बार उनके बेटे ने कुछ ऐसा कह दिया था कि अभिनेता के दिल पर वो बात लग गई थी.
बॉबी ने करण के शो पर कहा था, ”अचानक मैंने अपने बेटे को कहते हुए सुना, तुम्हें पता है मां, पापा घर पर बैठे रहते हैं और तुम रोज काम पर जाती हो.” बेटे की ये बात सुनने के बाद बॉबी ने खुद से कहा अब घर बैठने से काम नहीं चलेगा. वो काम की तलाश में लग गए और बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक पर छा गए और अपने करियर को वापस ट्रैक पर ले आए.
बॉबी देओल को दिल पर लग गई थी बेटे की ये बात, फिर लिया लाइफ बदलने वाला फैसला
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










