Entertainment: Bollywood Comedians Age: 70 साल पार कर चुके हैं ये 5 कॉमेडियन्स, स्क्रीन पर हंसा-हंसाकर किया लोटपोट – #iNA

पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के 2 दिग्गज कॉमेडियन्स का निधन हो गया जिससे फैंस के बीच काफी मायूसी है. असरानी और सतीश शाह की स्क्रीन प्रजेंस और कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी. बॉलीवुड में 5 कॉमेडियन्स ऐसे हैं जिन्होंने फैंस को खूब एंटरटेन किया है और उन्हें पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर कर दिया है. बता रहे हैं उन 5 कॉमेडियन्स के बारे में जो 70 साल पार कर चुके हैं.
दिनेश हिंगो- फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश हिंगो ने लंबा वक्त बिताया और अपने एक्सप्रेशन्स से फैंस को खूब इंप्रेस किया. दिनेश हिंगो की तो हंसी देखकर ही लोगों की हंसी छूट जाया करती थी. शानदार कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने खूब नाम कमाया और 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. वे 85 साल के हो चुके हैं. साल 2015 के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म नहीं की. नो एंट्री फिल्म में उनका रोल खूब पसंद किया जाता है.
पेनटल- फिल्म और टीवी की दुनिया में सक्रिय रहे एक्टर पेनटल का जवाब नहीं था. कम स्क्रीन टाइम में भी वे फैंस को हंसा ले जाते थे और अपना काम कर जाते थे. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 55 साल का समय हो चुका है. इस दौरान वे कई फिल्मों में नजर आए हैं. उनकी पिछली फिल्म दोनों थी जो साल 2023 में आई थी. एक्टर की उम्र 77 साल की हो चुकी है.
शक्ति कपूर- 700 से भी ज्यादा फिल्मों में शक्ति कपूर ने काम किया है. अभी भी वे इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उनकी पिछली फिल्म मेरे हसबेंड की बीवी थी. ये फिल्म 2025 में ही आई थी. एक्टर अब 73 साल के हो चुके हैं. अपनी कॉमेडी से तो उन्होंने माहौल बनाया ही साथ ही फिल्मों में विलेन के तौर पर भी वे काफी सक्सेसफुल रहे.
अनुपम खेर- देश के सबसे टाएलेंटेड एक्टर्स में से एक अनुपम खेर को फिल्में करते हुए 4 दशक का समय हो चुका है. इस दौरान वे 550 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं. वे अभी भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और लीड रोल्स करते भी नजर आते हैं. उनकी पिछली फिल्म तन्वी दा ग्रेट थी जिनमें उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब वे रबींद्रनाथ टैगोर की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे.
परेश रावल- फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक रहे परेश रावल 250 के करीब फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग तरह के रोल्स प्ले किए हैं लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें कॉमेडियन के तौर पर ही जनता ने पसंद किया है. हेरा फेरी, भूलभुलैया और मालामाल वीकली जैसी फिल्मों से उन्होंने कॉमेडी की परिभाषा ही बदल डाली. परेश रावल अब 70 साल के हो चुके हैं.
Bollywood Comedians Age: 70 साल पार कर चुके हैं ये 5 कॉमेडियन्स, स्क्रीन पर हंसा-हंसाकर किया लोटपोट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










