Entertainment: Border 2 Box Office Prediction: पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई करेगी बॉर्डर 2? ‘धुरंधर’-‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे सनी देओल! – #iNA

Border 2 Box Office Prediction: फिल्म इंडस्ट्री के लिए पहले 3 महीने बेहद अहम होते हैं. फिल्में जितना अच्छा शुरुआत में परफॉर्म करती हैं, तो फिर आगे आने वाली फिल्मों पर थोड़ा कम प्रेशर रहता है. खासकर एक माहौल बना रहता है, जिसे जारी रखा जा सकता है. ठीक उसी तरह साल जनवरी, 2026 में भी कई बड़े एक्टर्स आ रहे हैं. पोंगल पर ‘जन नेता’, ‘द राजा साब’ जैसी फिल्में थिएटर्स में रिलीज की जाएंगी. तो वहीं दूसरी और 23 जनवरी को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ आ रही है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. अब क्योंकि 28 साल के लंबे इंतजार के बाद ही फिल्म का सीक्वल आ रहा है, तो बज भी तगड़ा बना हुआ है. ऐसे में फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है, यह अनुमानित आंकड़े भी सामने आने शुरू हो गए हैं. हालांकि, अभी थोड़ा जल्दबाजी है, क्योंकि ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है. लेकिन अगर अभी इतनी कमाई है, तो सोचिए ट्रेलर के बाद कैसा माहौल होगा.
‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन बताने से पहले पहली BORDER की कमाई पर नजर डालेंगे. दरअसल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का बजट 12 करोड़ रुपए के आसपास था. जबकि, फिल्म की कमाई 66.70 करोड़ रुपए रही थी. यानी कि बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई करने में सफलता हासिल कर ली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्ट 2 का बजट 300 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है. ऐसे में पहले ही दिन से अच्छी कमाई करते हुए ही आगे बढ़ना होगा. फिलहाल अनुमानित आंकड़े देखकर लगता है कि ‘बॉर्डर 2’ कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.
‘बॉर्डर 2’ पहले दिन कितना पैसा छापेगी?
इस हफ्ते और आगे आने वाली फिल्मों का पिंकविला ने बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन किया है. जिस लिस्ट में प्रभास की ही ‘द राजा साब’ और बॉबी देओल-थलपति विजय की ‘जन नेता’ भी शामिल है. वहीं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन कितना कमा सकती है, यह अनुमानित आंकड़े आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म 44 करोड़ रुपये तक कमाई कर सकती है. जब फिल्म का टीजर आया था, तब तक यह आंकड़े 33-40 करोड़ के बीच बताए जा रहे थे. लेकिन पहले गाने के बाद इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. अब कहा जा रहा है कि पहले दिन का बिजनेस 44 करोड़ तक जा सकता है. लेकिन अब भी ट्रेलर आना बाकी है, ऐसे में कमाई बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: Biggest Record: न बाहुबली, न पुष्पा 2 2000 करोड़ी दंगल से पहले इस फिल्म के नाम था ये महारिकॉर्ड, बस कमाए थे 750 करोड़
अगर इस रिपोर्ट के हिसाब से ‘बॉर्डर 2’ 40-42 करोड़ भी पहले दिन कमा पाती है, तो धुरंधर का रिकॉर्ड आराम से टूट जाएगा. यहां सिर्फ फर्स्ट डे कलेक्शन और रिकॉर्ड की बात हो रही है. क्योंकि रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले ही दिन 28 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जबकि, 2000 करोड़ी ‘दंगल’ ने भी पहले ही दिन 29 करोड़ तक कमाई की थी. देखना होगा कि शाहरुख खान की दो बड़ी फिल्मों का सनी देओल रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं?
Border 2 Box Office Prediction: पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई करेगी बॉर्डर 2? ‘धुरंधर’-‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे सनी देओल!
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










