Entertainment: Box Office: 250 करोड़ी ‘सैयारा’ को सबसे बड़ा नुकसान! उधर ‘महावतार नरसिम्हा’ के आगे खूंखार औरंगजेब Bobby Deol ने कितने छापे? – #iNA

जुलाई की जंग बेहद दिलचस्प रही है. क्योंकि जिस फिल्म की कोई खास बात तक नहीं हो रही थी, वो बाजी मार गई. वहीं साउथ वालों ने भी पूरी टक्कर देने की कोशिश की है. हालांकि, अगस्त आने वाला है, जब कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. सबसे खास बात यह है कि पहले ही दिन से तगड़ी टक्कर देखने को मिलेंगी. क्योंकि जुलाई में अभी एक और फिल्म आने वाली है, जो अगस्त में रिलीज हुई फिल्मों का गेम बिगाड़ेंगी. संडे को सभी फिल्मों ने अच्छे पैसे छापे. पर अहान पांडे की Saiyaara को 11वें दिन सबसे तगड़ा झटका लगा है. वहीं बॉबी देओल का खूंखार अंदाज ‘महावतार नरसिम्हा’ के आगे कितना चल पाया? जानिए.
दो नए एक्टर्स की फिल्म इस साल हिंदी में सिर्फ ‘छावा’ से पीछे रह गई है. बाकी सभी फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है. पर दुनियाभर से 300 करोड़ कमाने के बाद भी 11वें दिन इतना कम कारोबार होगा, किसी ने सोचा नहीं था. 60 करोड़ में बनी इस पिक्चर के आगे साउथ वाले भी फेल हैं.
‘सैयारा’ ने 11वें दिन कितने छापे?
अहान पांडे और अनीत की फिल्म सुपरहिट हो चुकी है. जिसकी सक्सेस पार्टी के लिए पूरी टीम सिंगापुर में है. इसी बीच संडे को धमाल मचाने के बाद 11वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे मंडे 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो दूसरे संडे के मुकाबले बहुत कम है. दरअसल 30 करोड़ से सीधा 9 करोड़ पर कमाई गिरना किसी झटके से कम नहीं है. वहीं दूसरी ओर यह अबतक का सबसे कम कलेक्शन है. अबतक एक भी दिन 10 करोड़ से नीचे कमाई नहीं गई.
| फिल्म के 11 दिन पूरे | कमाई (हिंदी) |
| पहला दिन | 21.5 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 26 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 35.75 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 24 करोड़ रुपये |
| पांचवां दिन | 25 करोड़ रुपये |
| छठा दिन | 21.5 करोड़ रुपये |
| सातवां दिन | 19 करोड़ रुपये |
| आठवां दिन | 18 करोड़ रुपये |
| नौवा दिन | 26.5 करोड़ रुपये |
| दसवां दिन | 30 करोड़ रुपये |
| 11वां दिन | 9.50 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन: | 256.75 करोड़ रुपये |
बॉबी देओल की फिल्म का क्या हुआ हाल?
हाल ही में पवन कल्याण और बॉबी देओल की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ रिलीज हुई है. जिसके फर्स्ट पार्ट ने दुनियाभर से अच्छा कलेक्शन कर लिया. पर भारत में फिल्म का बुरा हाल होता नजर आ रहा है. पिक्चर ने पांचवें दिन 2.25 करोड़ कमाए हैं. जिसके साथ ही टोटल कमाई भारत से 77.50 करोड़ हो जाती है. पहले दिन फिल्म ने 34.75 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़ और तीसरे दिन 9.15 करोड़ का कारोबार किया था. जबकि चौथे दिन 10.6 करोड़ छापे थे.
‘महावतार नरसिम्हा’ आ रही सबको पसंद
‘महावतार नरसिम्हा’ को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं. हालांकि, फिल्म के एनिमेशन ने सबको खुश कर दिया है. अबतक भारत से 22 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. मंडे को फिल्म ने 6.15 करोड़ कमाए. जो बॉबी देओल की फिल्म से काफी ज्यादा है. पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ से शुरुआत की थी. दूसरे दिन 4.6 करोड़ और तीसरे दिन कारोबार 9.5 करोड़ रहा है.
Box Office: 250 करोड़ी ‘सैयारा’ को सबसे बड़ा नुकसान! उधर ‘महावतार नरसिम्हा’ के आगे खूंखार औरंगजेब Bobby Deol ने कितने छापे?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











