Entertainment: Box Office: 24 दिन से बॉक्स ऑफिस पर तैनात है Jolly LLB 3, कांतारा चैप्टर 1 का डटकर सामना कर रही, कितने कमा डाले? – #iNA

Jolly LLB Box Office Collection Day 24: बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब रंग जमाया है. अरशद वारसी और अक्षय कुमार ने मिलकर धमाल मचाया है. सिनेमाघरों में जॉली एलएलबी 3 फिल्म का अलग ही भौकाल देखने को मिला है. फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के 24 दिन पूरे कर लिए हैं. भले ही फिल्म की कमाई में अब धार नजर नहीं आ रही है लेकिन मजे की बात तो ये है कि कांतारा चैप्टर 1 की आंधी के बीच भी ये फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर ले जा रही है. आइये जानते हैं कि 24 दिनों में इस फिल्म ने कितने रुपए कमा लिए हैं.
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो जॉली एलएलबी 3 ने भारत में 24 दिनों में 112 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. अपने पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार कमाई की थी लेकिन इसके बाद इसकी कमाई में धीरे-धीरे गिरावट होती चली गई. फिल्म ने 24वें दिन यानी रविवार को 1.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने विदेशों में भी ठीक कमाई की है.
कितना हुआ जॉली एलएलबी 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
इस फिल्म का अब तक का ओवरसीज कलेक्शन 29.50 करोड़ रुपए का हो चुका है. वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 164.50 करोड़ का हो चुका है. इस फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है. इसका मतलब कि फिल्म ने अपना बजट तो निकाल लिया है. लेकिन इसका 200 करोड़ रुपए तक पहुंच पाना मुश्किल नजर आ रहा है. आने वाले हफ्तों में और भी फिल्में रिलीज की राह देख रही हैं. ऊपर से कांतारा चैप्टर 1 भी फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है और तगड़ कलेक्शन कर रही है. फिल्म को हिंदी में भी अच्छी-खासी ऑडियंस मिल रही है. ऐसे में जॉली एलएलबी 3 के लिए आगे की राह बहुत मुश्किल है.
कांतारा चैप्टर 1 ने कितने कमा लिए?
कांतारा चैप्टर 1 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का कलेक्शन शानदार जा रहा है. इस वीकेंड में फिल्म ने 40 करोड़ रुपए के करीब का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की भारत में कमाई 478.98 करोड़ रुपए की हो चुकी है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म आने वाले समय में किस तरह का प्रदर्शन करती है.
Box Office: 24 दिन से बॉक्स ऑफिस पर तैनात है Jolly LLB 3, कांतारा चैप्टर 1 का डटकर सामना कर रही, कितने कमा डाले?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










