Entertainment: संपत्ति विवाद के बीच संजय कपूर की मां को कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब – #iNA

Sunjay Kapur Property Dispute: दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की उस अर्जी पर नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी सास रानी कपूर के केस को खारिज करने की मांग की थी. अर्जी में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने दूसरों के साथ मिलकर सास की पूरी प्रॉपर्टी को गैर-कानूनी तरीके से हड़पने के लिए एक फ्रॉड फैमिली ट्रस्ट बनाया था. जस्टिस मिनी पुष्करणा ने रानी कपूर से अर्जी पर 4 हफ्ते के अंदर जवाब मांगा और निर्देश दिया कि अगर कोई जवाबी हलफनामा है तो वो 2 हफ्ते के अंदर दाखिल किया जाए.

प्रिया कपूर ने CPC के सेक्शन 151 के तहत नई एप्लीकेशन फाइल की है, जिसमें प्रकिया का बहुत ज्यादा गलत इस्तेमाल करने के आधार पर केस खारिज करने की मांग की गई है और आरोप लगाया गया है कि रानी कपूर ने जरूरी बातें छिपाकर और झूठे बयान देकर कोर्ट के साथ धोखा किया है. कोर्ट ने प्रिया कपूर की BNSS के सेक्शन 279 और 227 के तहत फाइल की गई एक और एप्लीकेशन पर भी नोटिस जारी किया है. दिल्ली हाईकोर्ट मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को जारी करेगी.

संजय कपूर की मां ने क्या आरोप लगाया?

संजय कपूर की 80 साल की मां रानी कपूर ने आरोप लगाया है कि RK फैमिली ट्रस्ट/रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट फ्रॉड है, अमान्य है और उनकी पूरी संपत्ति और परिवार की विरासत को उनकी जानकारी या सहमति के बिना गैर-कानूनी तरीके से उस ट्रस्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था. रानी कपूर ने याचिका में कहा है कि उनके साथ हुए कथित फ्रॉड का पता उनके बेटे (संजय कपूर) की मौत के बाद चला, जिनकी मौत 12 जून, 2025 को हुई थी. रानी कपूर द्वारा दाखिल याचिका में 23 लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है, जिनमें प्रिया कपूर, उनके बेटे अजरियास कपूर, करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा कपूर और कियान कपूर, रानी कपूर की बेटी मंधीरा कपूर स्मिथ और उनके 2 बच्चे शामिल हैं.

याचिका के मुताबिक, रानी कपूर अपने गुजर चुके पति डॉ. सुरिंदर कपूर, जो सोना ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के प्रमोटर थे, उनकी प्रॉपर्टी की अकेली बेनिफिशियरी. उनके पति ने जून 2015 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनकी 6 फरवरी, 2013 की एक विल के तहत उनकी पूरी प्रॉपर्टी, जिसमें सोना ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों में शेयरहोल्डिंग भी शामिल है, रानी कपूर के नाम हो गई. उनके तीनों बच्चों के नो-ऑब्जेक्शन देने के बाद, जनवरी 2016 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने विल को सही तरीके से रखा.याचिका में आरोप है कि इसके बावजूद, कई सालों तक गैर-कानूनी लेन-देन के एक मुश्किल जाल के ज़रिए उनकी संपत्ति निकाली गई और RK फैमिली ट्रस्ट में जमा कर दी गई, जिसे कथित तौर पर अक्टूबर 2017 के आसपास बनाया गया था और वो भी उनकी सहमति के बिना.

ये भी पढ़ें-

संजय कपूर की मां का दावा

रानी कपूर ने दावा किया है कि संजय कपूर की मौत के तुरंत बाद, उनकी बहू रानी कपूर ने सोना ग्रुप की मुख्य कंपनियों पर कंट्रोल करने के लिए तेजी से कदम उठाए, जिसमें अंतिम संस्कार के कुछ ही दिनों में डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति हासिल करना शामिल था. RK फैमिली ट्रस्ट को गैर-कानूनी, धोखाधड़ी वाला और बिना रजिस्ट्रेशन वाला बताते हुए, रानी कपूर ने अपनी पूरी संपत्ति और विरासत को वापस पाने की मांग की है, जैसा कि विवादित ट्रस्ट बनने से पहले था. इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों – समायरा कपूर और उनके भाई द्वारा अपने स्वर्गीय पिता की पर्सनल प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने के मामले में मांगी गई अंतरिम राहत पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.

संपत्ति विवाद के बीच संजय कपूर की मां को कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News