Entertainment: डेजी शाह ने बिग बॉस 19 में शामिल होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी अफवाहों को खत्म करते हुए… – #iNA

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस फिर से चर्चा में आ गया है, जल्द ही इसका 19वां सीजन आने वाला है. हालांकि, शो में शामिल होने वाले सितारों का नाम लगभग सामने आ चुका है. इनमें ही सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह का भी नाम काफी सुर्खियों में था. अटकलें लगाई जा रही थी कि वो भी इस शो का हिस्सा होने वाली हैं. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद ही इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर स्टोरी शेयर की है.
बिग बॉस 19 टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है, इसके लिए कई सितारों को भी अप्रोच किया गया है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कंटेस्टेंट की लिस्ट कंफर्म नहीं की गई है. लेकिन, कंटेस्टेंट को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई है. इन्हीं में बताया जा रहा था कि डेजी शाह भी शो में शामिल हो सकती हैं. लेकिन, डेजी ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर के इन अटकलों को रोक दिया है.
क्या किया है पोस्ट?
डेजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया है कि वो बिग बॉस में शामिल नहीं हो रही हैं और न कभी होंगी. उन्होंने लिखा है, सभी अफवाहों को खत्म करते हुए, मैं बिग बॉस नहीं कर रही हूं और शायद कभी नहीं करूंगी, धन्यवाद. एक्ट्रेस की इस स्टोरी के बाद से इस लिस्ट से उनका नाम बिल्कुल ही बाहर हो चुका है. हालांकि, एक्ट्रेस की करियर की बात करें, तो वो सलमान खान के साथ जय हो में नजर आई थीं.
गाने में दिखी थीं
हाल ही में डेजी भोजपुरी स्टार खेसारी लाल के साथ एक गाने में नजर आई थीं. कई लोग उन्हें भोजपुरी गाने में देखकर काफी शॉक्ड थे, तो कुछ को वो काफी पसंद भी आईं. वहीं रियलिटी शो की बात करें, तो डेजी खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन में नजर आई थीं. हिंदी फिल्मों के साथ डेजी साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि, एक्टिंग की बात की जाए, तो वो एक्टर से पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट थीं, जिसके बाद से उन्हें साल 2011 में कन्नड़ मूवी भद्रा से एक्टिंग में एंट्री ली.
डेजी शाह ने बिग बॉस 19 में शामिल होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी अफवाहों को खत्म करते हुए…
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










