Entertainment: डेविड धवन की इस फिल्म ने हंसाने से ज्यादा रुलाया… फिर भी की धुआंधार कमाई – #iNA

अगर बॉलीवुड में रोमांटिक-कॉमेडी फिल्ममेकर का नाम लिया जाए तो सबसे पहले डेविड धवन का जिक्र होता है. उन्होंने अपने अब तक के करियर में सबसे ज्यादा एक से बढ़कर एक रोम-कॉम फिल्में बनाई हैं और ज्यादातर हिट ही रहीं. लेकिन इसके अलावा उन्होंने कुछ ऐसी भी फिल्में बनाईं, जिनमें दबाकर एक्शन था और उन फिल्मों में एक अनिल कपूर की फिल्म ‘लोफर’ भी थी, जिसे रिलीज हुए 29 साल हो चुके हैं.
1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘लोफर’ में भी कॉमेडी दिखाई गई है लेकिन ये फिल्म आपको हंसाने से ज्यादा रुलाएगी. इसकी कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, सीरियस होती जाती है और फिर देखने वाला इमोशनल भी हो जाता है. ये एक हिट फिल्म थी जिसकी कमाई कितनी थी? इसे किस ओटीटी पर देख सकते हैं और फिल्म में कौन-कौन था, आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं.
फिल्म लोफर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
7 जून 1996 को रिलीज हुई फिल्म लोफर का निर्देशन डेविड धवन ने किया था, जबकि इसके प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे. फिल्म में आनंद-मिलिंद का म्यूजिक था, जिन्होंने जबरदस्त गाने बनाए थे. फिल्म में अनिल कपूर लीड एक्टर और जूही चावला लीड एक्ट्रेस थीं. वहीं गुलशन ग्रोवर ने खूंखार विलेन का रोल प्ले किया था.
फिल्म में इनके अलावा कुलभूषण खरबंदा, फरीदा जलाल, शक्ति कपूर, अनिल धवन जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कमाई की बात करें तो Sacnilk के मुताबिक, फिल्म लोफर की वर्ल्डवाइड कमाई 13 करोड़ हुई थी जबकि इसका बजट महज 4 करोड़ था. इस फिल्म का वर्डिक्ट हिट था और अनिल कपूर के साथ जूही चावला की जोड़ी पसंद की गई थी.
फिल्म लोफर ओटीटीट पर कहां देखें?
फिल्म लोफर में 7 गाने थे जिनमें से ‘पंडित जी ने हाथ मेरा’, ‘तेरी तिरछी नजर में है जादू’, ‘जिसके लिए पल भर’ जैसे गाने हिट हुए थे. फिल्म की कहानी की बात करें तो एक बेरोजगार लोफर लड़के रवि (अनिल कपूर) के पिता उसके काम ना करने से परेशान रहते हैं. वहीं नौकरी करने वाली टीचर किरण (जूही चावला) उसे चाहती है और उसके लिए अलग-अलग नौकरी लाती है लेकिन वो नहीं करना चाहता.
रवि दिल का साफ होता है लेकिन लोगों के साथ खूब मस्ती करता है, एक बार वो हत्या के मामले में फंस जाता है. पूरा मोहल्ला उसकी शिकायत उसके पिता से किया करता था लेकिन जब वो जेल गया तो सभी रवि के साथ खड़े हुए. फिल्म अलग ही मोड़ लेती है जिसे आप जब देखेंगे तो और रोमांचक लगेगा. फिल्म लोफर को आप यूट्यूब पर फ्री में भी देख सकते हैं और अमेजॉन प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं.
डेविड धवन की इस फिल्म ने हंसाने से ज्यादा रुलाया… फिर भी की धुआंधार कमाई
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










