Entertainment: De De Pyaar De 2: कहीं भारी ना पड़ जाए साल 2025 में अजय देवगन का सबसे बड़ा दांव, खुद की ही फिल्म पड़ रही भारी – #iNA

De De Pyaar De 2 Box Office: अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में रिलीज के 8 दिन पूरे कर चुकी है. इस फिल्म का कलेक्शन शुरू में तो अच्छा जा रहा था लेकिन वीकडेज ने इसकी कमाई को जैसे रोक सा दिया. फिल्म बहुत धीरे-धीरे कलेक्शन कर रही है और ये फिल्म के भविष्य के लिए अच्छी खबर नहीं है. दे दे प्यार दे 2 फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. वे भी कुछ ऐसा ही बयां कर रहे हैं. शुक्रवार के दिन भी फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर पाने में सफल नहीं हो सकी है. ऐसे में फिल्म के लिए अभ आने वाला वीकेंड बहुत क्रूशियल हो गया है जो इसका दूसरा वीकेंड है.
इस वीकेंड में ये देखना बहुत अहम होगा कि ये फिल्म आखिर अपने कलेक्शन में कितना इजाफा कर पाएगी और इसका कलेक्शन कहां तक पहुंचेगा. अभी भी अजय देवगन की फिल्म अपने बजट से बहुत दूर है. ऐसे में साल के अंत में इस फिल्म को रिलीज करने का अजय देवगन का ये दांव कितना सफल हुआ ये बात भी अब सोच के दायरे में आ गई है. फिल्म के पहले पार्ट का कलेक्शन इसके मुकाबले बहुत ठीक था. जबकी फर्स्ट पार्ट की रिलीज को 6 साल हो चुके हैं और उसका बजट भी कम था.
दे दे प्यार दे 2 ने कितने रुपए कमा लिए?
दे दे प्यार दे 2 फिल्म की बात करें तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म का कलेक्शन 8.75 करोड़ रुपए का रहा था और पहले वीकेंड में फिल्म ने कुल 34.75 करोड़ रुपए कमा लिए थे. इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है. इसका कलेक्शन औसत 4 करोड़ रहा है. यही वजह है कि फिल्म अभी तक 100 करोड़ रुपए के नजदीक नहीं पहुंच सकी है. फिल्म ने 8 दिनों में भारत में कुल 53.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. वहीं इसके मुकाबले फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो इसका कलेक्शन 64.63 करोड़ रुपए का रहा था. मतलब कि दोनों की कमाई में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का अंतर है. अजय देवगन अपनी ही फिल्म से मात खाते नजर आ रहे हैं और आर माधवन संग उनका ये दांव काम नहीं आ रहा है.
दुनियाभर में फिल्म ने कितनी कमाई की?
अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन के अभिनय से सजी दे दे प्यार दे 2 का ओवरसीज कलेक्शन 17 करोड़ रुपए का रहा है. वहीं फिल्म का 7 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 61 करोड़ रुपए का हो चुका है. फिल्म का 7 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 78 करोड़ रुपए का है. वहीं अगर इसमें 8वें दिन के कलेक्शन को जोड़ लें तो फिल्म ने 81.58 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
अभी भी ये फिल्म 100 करोड़ से दूर है और अपने 150 के करीब भारी-भरकम बजट से भी काफी दूर है. ऐसे में ये देखना अहम होगा कि फिल्म आने वाले हफ्ते में और अपने दूसरे वीकेंड मे कितनी कमाई करती है.
De De Pyaar De 2: कहीं भारी ना पड़ जाए साल 2025 में अजय देवगन का सबसे बड़ा दांव, खुद की ही फिल्म पड़ रही भारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










