Entertainment: Dhanush Bollywood Films: ‘तेरे इश्क में’ से पहले इन तीन बॉलीवुड फिल्मों में दिख चुके हैं धनुष, अमिताभ के साथ भी किया है काम, निकली थी डिजास्टर’तेरे इश्क में’ से पहले इन तीन बॉलीवुड फिल्मों में दिख चुके हैं धनुष, अमिताभ के साथ भी किया है काम, निकली थी डिजास्टर – #iNA

Dhanush Bollywood Films: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष आज अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर सुर्खियों में हैं. आनंद एल राय के साथ उनकी इस फिल्म की अनाउंसमेंट होते ही बॉलीवुड फैंस में एक खास उत्साह देखने को मिल रहा है. लेकिन, हिंदी ऑडियंस के लिए धनुष कोई नया नाम नहीं हैं, इससे पहले भी वो तीन बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इन फिल्मों में उनकी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल परफॉर्मेंस की खूब चर्चा हुई थी. हालांकि, इनमें से एक फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम किया, फिर भी वह बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी.
धनुष एक बार फिर हिंदी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जो कि इसी महीने रिलीज होने वाली है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘तेरे इश्क में’ है. ये फिल्म आनंद एल राय की फिल्म है, जिसमें एक्टर के साथ कृति सेनन नजर आ रही हैं. फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है, इसका ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसके बाद से लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, कई लोगों का मानना है कि ये फिल्म रांझणा का सीक्वल है, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ये क्लियर किया था कि दोनों की कहानी एक दूसरे से बिल्कुल अलग होने वाली है.
रांझणा से की थी शुरुआत
धनुष की पहली हिंदी फिल्म ‘रांझणा’ थी जो 2013 में आई थी, जिसमें उनके साथ सोनम कपूर और अभय देओल नजर आए थे. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म वाराणसी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल लव स्टोरी थी. ‘कुंदन’ नाम के एक बनारसी लड़के के किरदार में धनुष पूरी तरह ढल गए थे, उनकी देसी बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग्स और इमोशन से भरी एक्टिंग देखकर लोग हैरान रह गई थे. ‘रांझणा’ हिट रही और धनुष को बॉलीवुड में एक मजबूत शुरुआत मिली. सोनम के साथ उनकी कैमिस्ट्री को भी खूब सराहा गया, गानों और कहानी ने फिल्म को कल्ट स्टेटस दिलाया. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 30 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी, जिसने 60 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
अमिताभ के साथ किया काम
धनुष की दूसरी हिंदी फिल्म ‘शमिताभ’ थी, ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था. फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अनोखा था, धनुष एक एक्टर का किरदार निभाते हैं, जिसकी आवाज नहीं आती. वहीं अमिताभ बच्चन एक शराबी वॉइस आर्टिस्ट की भूमिका में हैं, जिसकी आवाज धनुष के किरदार को मिलती है. दोनों कलाकारों के बीच का ईगो क्लैश, फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे छिपे संघर्ष को बड़ी दिलचस्प तरीके से पेश किया गया था. हालांकि, फिल्म की चर्चा खूब हुई, लेकिन शमिताभ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और यह डिजास्टर साबित हुई.
ओटीटी पर आई थी ये फिल्म
कोविड के बाद OTT पर रिलीज हुई आनंद एल राय की ‘अतरंगी रे’ में धनुष ने एक बार फिर कमाल कर दिया. फिल्म में सारा अली खान और अक्षय कुमार भी लीड में थे, लेकिन कहानी की जान धनुष का किरदार ही था, जो एक सीधे-साधे मेडिकल स्टूडेंट की भूमिका में दिखते हैं. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था, साथ ही साथ धनुष की एक्टिंग की भी तारीफ हुई थी. ये फिल्म साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
तेरे इश्क में पर है नजर
धनुष और आनंद एल राय की जोड़ी पहले भी कमाल दिखा चुकी है. ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ उनकी क्रिएटिव जोड़ी के उदाहरण हैं. अब इस जोड़ी की तीसरी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर काफी उम्मीदें हैं. फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर चुके हैं. माना जा रहा है कि यह एक इमोशनल इंटेंस ड्रामा होगा, जिसमें धनुष का एक बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिल सकता है.
Dhanush Bollywood Films: ‘तेरे इश्क में’ से पहले इन तीन बॉलीवुड फिल्मों में दिख चुके हैं धनुष, अमिताभ के साथ भी किया है काम, निकली थी डिजास्टर’तेरे इश्क में’ से पहले इन तीन बॉलीवुड फिल्मों में दिख चुके हैं धनुष, अमिताभ के साथ भी किया है काम, निकली थी डिजास्टर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,













