Entertainment: Dharmendra Fees: धर्मेंद्र को आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के लिए कितने पैसे मिले थे? – #iNA

Dharmendra Fees For Ikkis: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन के लगभग एक महीने के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
‘इक्कीस’ का डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया है. इस फिल्म में धर्मेंद्र अहम रोल में नजर आए हैं. उनके साथ इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत भी नजर आए हैं.
इस फिल्म में नजर आए तमाम स्टार्स की काफी तारीफ हो रही है. हालांकि, सबसे ज्यादा बात धर्मेंद्र की हो रही है. उन्होंने अपनी इस आखिरी फिल्म में शानदार काम किया और एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया है. लोग उनके परफॉर्मेंस की काफी तारीफ कर रहे हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए धर्मेंद्र को मेकर्स की तरफ से 20 लाख रुपये मिले थे. उन्होंने इंडियन आर्मी के सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के पिता ब्रिगेडियर एमएल खेत्रपाल का रोल किया है.
अगस्त्य नंदा इसमें अरुण खेत्रपाल के रोल में हैं. अरुण खेत्रपाल 21 साल की उम्र में ही देश के लिए शहीद हो गए थे. उनके रोल में लोग अगस्त्य की भी काफी तारीफ कर रहे हैं.
Dharmendra Fees: धर्मेंद्र को आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के लिए कितने पैसे मिले थे?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










