Entertainment: Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र से घर पर मिलने पहुंचे भाई गुड्डू धनोआ, हीमैन की सेहत पर दिया अपडेट – #iNA

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. तबीयत में सुधार होने के बाद बुधवार सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. उसके बाद धर्मेंद्र को घर ले जाया गया. घर पर उनसे मिलने उनके कजन और फिल्ममेकर गुड्डू धनोआ पहुंचे. गुड्डू धनोआ ने धर्मेंद्र से मुलाकात की. उसके बाद जब वो धर्मेंद्र के घर से निकले तो उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बताया कि उनकी तबीयत अब कैसी है.
मीडिया से बातचीत करते हुए गुड्डू धनोआ ने कहा, “मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वो अब ठीक हैं. उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. वो ठीक हैं.” जब उनसे ये पूछा गया कि धर्मेंद्र को क्या तकलीफ थी इस बारे में वो कुछ बता सकते हैं, इसपर उन्होंने कहा, “कुछ नहीं बता सकता. मुझे मालूम नहीं है. वो ठीक हैं.”
करोड़ों दिलों पर राज करते हैं धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को बॉलीवुड का हीमैन कहा जाता है. वो पिछले 65 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. वो करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. जब सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई तो उनके तमाम चाहने वालों परेशान हो गए. अब उनकी सेहत पर सुधार है, जिसके बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया. उन्हें 12 नवंबर की सुबह 7:30 बजे डिस्चार्ज किया गया.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: After meeting veteran actor Dharmendra at his residence, film producer-director Guddu Dhanoa says, “All I can say is that he is fine. His condition is improving…”
Dharmendra was discharged from Breach Candy Hospital today and was brought to his pic.twitter.com/exWnIi7Jpn
— ANI (@ANI) November 12, 2025
डिस्चार्ज से पहले बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे थे और वो अपने पिता को घर लेकर गए. अब आगे का इलाज घर पर ही होगा. डिस्चार्ज मिलने के बाद परिवार की तरफ से कहा गया कि धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अब आगे का इलाज घर पर ही होगा. परिवार ने प्राइवेसी का सम्मान करने की रिक्वेस्ट भी की.
ये स्टार्स धर्मेंद्र से अस्पताल मिलने पहुंचे थे
जब धर्मेंद्र अस्पताल में थे तो पूरा देओल परिवार उनके साथ था. हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल के अस्पताल जाते हुए वीडियोज भी सामने आए थे. सभी काफी परेशान दिख रहे थे. फिल्म इंडस्ट्री से अमीषा पटेल, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और गोविंदा उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे.
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र से घर पर मिलने पहुंचे भाई गुड्डू धनोआ, हीमैन की सेहत पर दिया अपडेट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










