Entertainment: Dharmendra Health Update: फिक्र करने की कोई बात नहीं…धर्मेद्र की सेहत पर टीम ने दिया अपडेट, हेमा मालिनी पहुंचीं अस्पताल – #iNA

Dharmendra Health Update: हिंदी सिनेमा के ‘हीमैन’ कहे जाने धर्मेंद्र को लेकर सोमवार दोपहर एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने उनके तमाम फैंस को चिंतित कर दिया. उनकी तबीयत खराब है और वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि उनकी तबीयत पहले से बेहतर है. फिलहाल वो ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड कर रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. उनकी टीम ने उनकी हेल्थ के बारे में बताया है.

उनकी टीम की तरफ से कहा गया, “अफवाहों पर ध्यान न दें. सर बेहतर हो रहे हैं. उन्हें निगरानी में रखा गया है. चिंता की कोई बात नहीं है.” दरअसल, पूरा परिवार उनके साथ अस्पताल में है. वहीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंची.

फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की दुआ

धर्मेंद्र के तमाम चाहने वाले उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. 31 अक्टूबर को भी उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबर सामने आई थी. उस समय भी उनके तमाम फैंस परेशान हो गए थे. हालांकि, बाद में पता चला था कि चिंता की कोई बात नहीं है. उम्र को देखते हुए वो रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए थे.

धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से ज्यादा प्रोजेक्ट में काम किया है. वो जब-जब पर्दे पर नजर आए, हर बार लोगों ने उन्हें पसंद किया और उनके लिए तालिया बजाईं. उन्होंने साल 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था. यानी वो पिछले 65 सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं.

इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र

वो हिंदी के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. 1970 में वो पहली बार Kankan De Ohle नाम की पंजाबी फिल्म में दिखे थे. वो जल्द ही ‘इक्कीस’ नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया है. 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर बनी ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. अगस्त्य नंदा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

Dharmendra Health Update: फिक्र करने की कोई बात नहीं…धर्मेद्र की सेहत पर टीम ने दिया अपडेट, हेमा मालिनी पहुंचीं अस्पताल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button