Entertainment: Dharmendra: ‘पकड़े गए तो करियर खत्म…’ जब धर्मेंद्र को सता रहा था इस बात का डर, सलमान के सामने सुनाया था किस्सा – #iNA

Dharmendra: हिंदी सिनेमा में ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी एक्टिंग फील्ड में एक्टिव हैं. हाल ही में अभिनेता की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन एक्टर अब पहले से काफी स्वस्थ हैं और रिकवर कर रहे हैं. धर्मेंद्र एक ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से भी काफी चर्चा में रहे हैं. वहीं वो शराब की बुरी लत को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहे हैं.
जवानी के दिनों में धर्मेंद्र काफी शराब पीया करते थे. बॉलीवुड में आने से पहले ही उन्हें ये लत लग चुकी थी. लेकिन, एक बार धर्मेंद्र को इसे लेकर पुलिस का डर सताया था और वो सोचने लगे थे कि अगर पुलिस ने पकड़ लिया तो उनका करियर खत्म हो जाएगा. ये किस्सा धर्मेंद्र ने अभिनेता सलमान खान के शो ‘दस का दम’ पर सुनाया था.
जब पुलिस से डरे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र और सलमान खान की बॉन्डिंग किसी से छुपी नहीं है. दोनों एक दूसरे के साथ मजबूत रिश्ता शेयर करते हैं. जहां धर्मेंद्र, सलमान को अपने बेटे की तरह मानते हैं, तो वहीं सलमान, धर्मेंद्र को अपना ऑल टाइम फेवरेट एक्टर बताते रहे हैं और वो उनका बेहद सम्मान करते हैं. धर्मेंद्र, सलमान के शो ‘बिग बॉस’ के अलावा ‘दस का दम’ में भी शिरकत कर चुके हैं.
एक बार धर्मेंद्र ‘दस का दम’ में अपने बड़े बेटे और अभिनेता सनी देओल के साथ पहुंचे थे. तब सलमान को धर्मेंद्र ने अपनी पहली फिल्म के साइनिंग एमाउंट के बारे में बताया था और एक किस्सा भी शेयर किया था. धर्मेंद्र ने कहा था कि उन्हें पहली फिल्म के लिए 51 रुपये साइनिंग एमाउंट दिया गया था. इसके आगे उन्होंने कहा था, ”मैंने जाकर नीचे रेस्टोरेंट से कुछ खरीदा. मेरे दोस्त भी साथ थे. उन दिनों दारू तो बंद थी, लेकिन मैंने एक बोतल खरीद ली थी. लेकिन, डर था कि पकड़े गए, पुलिस आ गई तो करियर खत्म. एक पीने के बाद हिम्मत आई. तीसरी पीने के बाद बोले ऐसी की तैसी.”
धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे थे सलमान
धर्मेंद्र को कुछ दिनों पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे. धर्मेंद्र का हाल चाल लेने के लिए सलमान खान भी अस्पताल पहुंचे थे. धर्मेंद्र पिछले 65 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.
Dharmendra: ‘पकड़े गए तो करियर खत्म…’ जब धर्मेंद्र को सता रहा था इस बात का डर, सलमान के सामने सुनाया था किस्सा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










