Entertainment: Dharmesh Yelande Birthday: कभी बेचते थे वड़ा पाव… करते थे चपरासी का काम, अब करोड़ों में कमाते हैं धर्मेश येलांदे – #iNA

Dharmesh Yelande Birthday Special: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर धर्मेश येलांदे आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘डांस प्लस’ के जज रह चुके धर्मेश की सफलता की कहानी कइयों को प्रेरित कर सकती है. आज भले ही वो करोड़ों कमाते हों, लेकिन एक समय था जब उन्होंने चपरासी का काम किया और स्टॉल पर मिसल पाव भी बेचा.

धर्मेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें डांसर बनने के लिए पूरे 18 साल तक संघर्ष करना पड़ा. वो छोटे बच्चों को डांस की ट्रेनिंग देते थे. लेकिन साल 2009 में जी टीवी के रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ ने उनकी जिंदगी बदल दी. इस शो में वो बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे. धर्मेश मानते हैं कि ‘डांस इंडिया डांस’ उनके लिए इंडस्ट्री में एंट्री करने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बना. एक कंटेस्टेंट से लेकर जज बनने तक का उनका सफर बेहद कमाल का रहा है.

चपरासी की नौकरी छोड़ने की वजह

डांस के प्रति अपने पैशन के चलते, धर्मेश कम उम्र में ही पढ़ाई से दूर हो गए थे और पैसे कमाने के लिए उन्होंने काम करना शुरू किया. पहले वो एक ऑफिस में बतौर चपरासी काम करते थे. लेकिन उन्होंने ये नौकरी इसलिए छोड़ दी क्योंकि उन्हें रात 9 बजे तक फ्री किया जाता था, जबकि उनकी डांस क्लास शाम 6 बजे शुरू होती थी. धर्मेश ने अपने परिवार को भी समझाया कि वो कमाई करेंगे, लेकिन सिर्फ़ उसी जॉब में जहां से वो 6 बजे फ्री हो सकें.

स्टॉल लगाकर बेचा मिसल पाव

चपरासी की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने पैसे कमाने के लिए मिसल पाव और वड़ा पाव का स्टॉल भी चलाया था. धर्मेश की ‘डांस इंडिया डांस’ में एंट्री का किस्सा आज भी मशहूर है. धर्मेश से पहले उनके तीन स्टूडेंट मीतू, नीतू और तरण का इसी शो में सिलेक्शन हो चुका था. ये तीनों ही स्टेज पर बार-बार अपने “धर्मेश सर” का नाम लेकर उनका ज़िक्र कर चुके थे. जब धर्मेश ऑडिशन के लिए स्टेज पर आए, तब गीता मां, टेरेंस लुईस और रेमो डिसूजा जैसे जजों को उनका नाम याद हो गया था. जजों ने मजाक में कहा कि कहीं ये भी तो धर्मेश सर के स्टूडेंट नहीं हैं. जवाब में जब धर्मेश ने कहा कि “सर, मैं ही धर्मेश हूं.” उनका जवाब सुनकर जजों को अपनी कानों पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने कई बार इस बात की पुष्टि की थी. इस किस्से के बाद आज तक ज्यादातर लोग उन्हें धर्मेश की जगह ‘धर्मेश सर’ ही बोलते हैं.

एक्टर के तौर पर भी कमाया नाम

कोरियोग्राफर बनने के बाद, धर्मेश ने फिल्मों में एक्टिंग भी की है. वो ‘एबीसीडी: एनी बड़ी कैन डांस’ और ‘एबीसीडी 2’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘तीस मार खां’ जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स को भी कोरियोग्राफ किया है.

Dharmesh Yelande Birthday: कभी बेचते थे वड़ा पाव… करते थे चपरासी का काम, अब करोड़ों में कमाते हैं धर्मेश येलांदे

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button