Entertainment: Dhoom 4: रणबीर कपूर के दोस्त ने छोड़ी ‘धूम 4’, 400 करोड़ी FLOP फिल्म बन गई वजह! – #iNA

Dhoom 4: रणबीर कपूर को लेकर इस वक्त तगड़ा माहौल बना हुआ है. वो फिलहाल ‘लव एंड वॉर’ पर काम कर रहे हैं. जो उनकी अगले साल की पहली फिल्म होगा. ‘एनिमल’ के बाद से ही रणबीर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं. हालांकि, सबसे पहले उन्होंने नीतेश तिवारी की रामायण पर काम किया था. जिसके पार्ट 2 को भी जल्द ही खत्म कर देंगे. लेकिन जिस फिल्म का लोगों को इंतजार है, वो है ‘धूम 4’. रणबीर कपूर की जबसे फिल्म में एंट्री की खबरें आई हैं, तबसे ही लोग एक्साइटेड हैं. अब फिल्म में ओरिजनल कास्ट से कौन-कौन वापसी करता है, यह तो अब भी क्लियर नहीं है. पर कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे. लेकिन रणबीर कपूर के दोस्त ने क्यों हाथ पीछ खींच लिए?

दरअसल अयान मुखर्जी के पास ‘बह्मास्त्र 2’ भी खाते में है, जिस पर उन्हें काम करना है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म के पार्ट 2 का सबको इंतजार है. लेकिन YRF वालों ने प्लानिंग की थी कि अयान के साथ रणबीर मिलकर धूम 4 में भी काम करेंगे. अब क्योंकि ‘वॉर 2’ के बाद अयान के लिए एक और बड़ा मौका था, तो वो पहले ही हामी भर चुके थे. अब पीछे हटने की वजह ‘बह्मास्त्र 2’ है या कुछ और?

रणबीर कपूर के दोस्त ने क्यों छोड़ी ‘धूम 4’?

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि अयान मुखर्जी अब Dhoom 4 का हिस्सा नहीं होंगे. वो फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे, जिसके चलते आदित्य चोपड़ा और YRF वालों को नए डायरेक्टर की तलाश करनी होगी. दरअसल वॉर 2 के फ्लॉप होने के बाद अयान ने धूम 4 से हटने का फैसला किया है. नई रिपोर्ट के मुताबिक, अयान ने आदित्य चोपड़ा के साथ बातचीत की है. साथ ही फिल्म को डायरेक्ट करने में आपत्ति जताई है. अयान मुखर्जी का मानना ​​है कि ‘वॉर 2’ और ‘धूम 4’ जैसी फिल्में उनके लिए कभी नहीं बनी थी. वो रोमांस, ड्रामा और कहानी को दूसरी तरह से पेश करने के साथ कुछ अलग करना चाहते हैं.

कहा जा रहा है कि श्रीधर राघवन ने पेपर पर जो लिखा था, अयान मुखर्जी बस वो ही काम कर रहे थे. ऐसे में उनका स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले पर कोई दखल नहीं था. यही वजह है कि वो सिर्फ फिल्म शूट नहीं करना चाहते हैं, वो ऐसे डायरेक्टर हैं, जो लिखने पर भी काम करना पसंद करते रहे हैं. साथ ही जो स्क्रिप्ट है, उससे ज्यादा ही स्क्रीन पर पेश करते हैं. डायरेक्टर ने यह फैसला रणबीर कपूर और आदित्य चोपड़ा से बात करने के बाद ही लिया है. दोनों ने इस बात को समझा और सही वक्त पर अलग होने का फैसला कर लिया है. अयान की वॉर 2 फ्लॉप रही है, जो 400 करोड़ के बजट से बनी थी.

क्या है अयान की अगली प्लानिंग?

रिपोर्ट के मुताबिक, अयान अब ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम कर रहे हैं, जो 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. फिलहाल स्क्रिप्टिंग का काम पूरा किया जा चुका है. वहीं, वो चीजों में कुछ बदलाव भी कर रहे हैं.

Dhoom 4: रणबीर कपूर के दोस्त ने छोड़ी ‘धूम 4’, 400 करोड़ी FLOP फिल्म बन गई वजह!

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button