Entertainment: Dhurandhar 2 Certificate: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रेवेंज’ पर सेंसर विवाद? जानिए क्या है असली खेल – #iNA

Dhurandhar 2 Certificate Reality: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद इस फिल्म की सीक्वल पार्ट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जिसने हजार करोड़ों की कमाई कर चुकी है. अब इसी बीच ‘धुरंधर 2’ की खूब चर्चा हो रही है. हर तरफ हंगामा मचा हुआ है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड पर मुश्किल का सामना करना पड़ा है और कई सीन पर कैंची चला दी गई है. लेकिन, अब इस वायरल खबर की सच्चाई सामने आ गई है.

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2‘ को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है, ये फिल्म 19 मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही है. इसी दौरान फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. लेकिन, अब इस सर्टिफेकेट की सच्चाई सामने आ गई है, असल में फिल्म के सीक्वल पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ का सेंसर बोर्ड से अभी तक कोई सामना नहीं हुआ है. फिल्म सेंसर बोर्ड के पास अभी तक पहुंची ही नहीं है. क्योंकि फिल्म अभी तैयार ही नहीं हुई है.

क्या है इसकी सच्चाई?

इसी के चलते जो दावा किया जा रहा था कि इसे A के बजाय UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है वो पूरी तरह गलत है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन जो सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है, वो फिल्म के सीक्वल का नहीं है. आधिकारिक तौर पर सीक्वल का नाम धुरंधर: द रेवेंज है, लेकिन वायरल सर्टिफिकेट असल में फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म धुरंधर का है. वायरल सर्टिफिकेट पर धुंरधर लिखा है. CBFC की वेबसाइट पर जो सर्टिफिकेट दिखाई दे रहा है, वो दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म के टेलीविजन प्रीमियर से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें- इधर यश की टॉक्सिक का टीजर रिलीज हुआ, उधर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पर भी बड़ा अपडेट आ गया

क्यों हुआ है बदलाव?

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पिछले हफ्ते तक चल रही थी. सूत्रों ने साफ किया है कि यह पहली फिल्म से संबंधित है, न कि आने वाली सीक्वल से. दरअसल, फिल्म का पहला पार्ट जब रिलीज हुआ था, तब उसे A सर्टिफिकेट मिला था, लेकिन अब टीवी पर इसको दिखाने के लिए इसमें बदलाव किया गया है. टीवी पर फिल्म दिखाने के लिए नियमों के चलते कुछ सीन काटने पड़ते हैं और गालियों को म्यूट करना पड़ता है. इसी वजह से टीवी वर्जन तैयार करने के लिए इसका रन-टाइम घटाकर 208 मिनट रह गया है और उसे UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है.

Dhurandhar 2 Certificate: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रेवेंज’ पर सेंसर विवाद? जानिए क्या है असली खेल


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News