Entertainment: Dhurandhar 2: ‘धुरंधर’ के 11 गानों का वो रिकॉर्ड, जिसने टी-सीरीज को 27 करोड़ खर्च करने पर मजबूर कर दिया! – #iNA

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सीक्वल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 19 मार्च, 2026 को फिल्म रिलीज होगी, जिससे पहले 3 जनवरी को पार्ट 2 का टीजर आया. 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर में कुछ भी नया और खास नहीं था, बस 2 फ्रेम को छोड़कर. लेकिन सीक्वल की रिलीज से पहले काफी कुछ बदलाव मेकर्स कर चुके हैं. जिसमें से एक है म्यूजिक राइट्स, जो पहली फिल्म की रिलीज के वक्त सारेगामा म्यूजिक के पास थे. फिलहाल ‘धुरंधर’ के 11 टॉप गाने सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर ही है. लेकिन पार्ट 2 के लिए धुरंधर के मेकर्स से टी-सीरीज ने तगड़ी डील कर ली है. हाल ही में जानकारी मिली कि टी-सीरीज ने एक बड़ा एग्रीमेंट साइन किया है, जिसमें ‘धुरंधर 2’ के सारे गानों का पैकेज शामिल होगा. खासकर सभी भाषाओं के गाने, ऑडियो और डिजिटल म्यूजिक राइट्स भी अब टी-सीरीज के पास है. लेकिन पार्ट 1 में ऐसा क्या हुआ, जो टी-सीरीज वालों को यह बड़ा कदम उठाना पड़ा.

शुरुआत करते हैं टी-सीरीज से ही, जिनके हाथ अब ‘धुरंधर‘ सीक्वल के सभी भाषाओं के म्यूजिक राइट्स लग गए हैं. नई रिपोर्ट से ऐसा भी पता लगा कि ‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमतों पर खरीदे हैं. यह वैल्यूएशन साउंडट्रैक के पूरे लाइफसाइकिल को भी ध्यान में रखता है. यानी कि यह थिएट्रिकल रिलीज से कहीं ज्यादा है. जिसमें रिलीज के बाद स्ट्रीमिंग परफॉर्मेंस, शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, रील्स से होने वाली डिस्कवरी और कई भाषाओं में डिजिटल मोनेटाइजेशन शामिल है. अब इस बार फिल्म को पैन-लैंग्वेज में लाया जा रहा है. तो यह डील हिंदी मार्केट से काफी आगे ले जाएगी.

टी-सीरीज ने ‘धुरंधर 2’ के लिए चली बड़ी चाल

‘धुरंधर’ ने बेहतरीन कहानी से जितना ऑडियंस को इम्प्रेस किया है. फिल्म के गानों ने रिलीज से पहले ही गर्दा उड़ाया और खासकर फिल्म आने के बाद. यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोगों ने गाने अपलोड करने की डिमांड की और पहले पार्ट में लगभग 11 गाने हैं. टी-सीरीज वाले जानते हैं कि धुरंधर 2 हाई-विजिबिलिटी फ्रेंचाइजी-फिल्म हैं, जिसमें अच्छे साउंडट्रैक भी होंगे. साथ ही इस बार उम्मीद है कि साउंडट्रैक फिल्म की मार्केटिंग का एक अहम हिस्सा होगा. जिसमें दर्शकों को जोड़े रखने के लिए कई ट्रैक काफी पहले ही रिलीज किए जाएंगे. जिससे म्यूजिक कंपनी को भी तगड़ा फायदा होगा.

‘धुरंधर’ के 11 गानों का भौकाल टाइट है

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में 11 से ज्यादा गाने हैं, पर यूट्यूब पर इन 11 गानों के वीडियो ही रिलीज किए गए हैं. जिसमें लिरिकल वीडियो के अलावा शॉर्ट वीडियो भी शामिल हैं. लेकिन इस फिल्म के जिस गाने को सबसे ज्यादा लोगों ने देखा है, वो है डांस नंबर- ‘शरारत’. जिसे अबतक 208 मिलियन लोग देख चुके हैं. जबकि, दूसरे नंबर पर ‘गहरा हुआ’ गाना आता है. इस गाने में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की केमिस्ट्री देखने को मिली. 118 मिलियन लोग इस गाने को देख चुके हैं. उसके अलावा, ‘धुरंधर का टाइटल ट्रैक’, ‘इश्क जलाकर कारवां’, ‘तेरी नी करारां’, ‘रन डाउन द सिटी (मोनिका)’, Ez-Ez, ‘लुट ले गया’, ‘मूव’, ये’ इश्क इश्क’ और ‘नाल नचना’ भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar: 40000000 टिकट रणवीर सिंह ने सिर्फ 50 दिनों में आमिर खान, शाहरुख-सनी देओल को दी मात, सीक्वल से पहले बड़ी जीत

किन सिंगर्स ने गाए ये 11 गाने?

गाने सिंगर
धुरंधर (टाइटल ट्रैक) रैपर हनुमानकाइंड, जैस्मीन सैंडलस
इश्क जलाकर – कारवां शहजाद अली
गहरा हुआ अरिजीत सिंह
तेरी नी करारां दिलजीत दोसांझ, लाल चंद यमला जट्ट
रन डाउन द सिटी (मोनिका) रेबल
शरारत जैस्मीन सैंडलस, मधुबंती बागची
Ez-Ez दिलजीत दोसांझ, हनुमानकाइंड
लुट ले गया सिमरन चौधरी
मूव, ये इश्क इश्क सोनू निगम
नाल नचना अफसाना खान
रंबा हो मधुबंती बागची (रीक्रिएट)

प्री-रिलीज बिजनेस प्रोफाइल होगा मजबूत

हालांकि, टी-सीरीज का धुरंधर के मेकर्स से जुड़ना इस बात का संकेत है कि फिल्म अपने प्री-रिलीज बिजनेस प्रोफाइल को और मजबूत कर रही है. यह बदलाव फ्रेंचाइजी की बढ़ती कमर्शियल वैल्यू को भी दिखाता है.

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर’ के 11 गानों का वो रिकॉर्ड, जिसने टी-सीरीज को 27 करोड़ खर्च करने पर मजबूर कर दिया!


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News