Entertainment: Dhurandhar: जैकेट-चश्मा और दाढ़ी… अर्जुन रामपाल का ‘धुरंधर’ लुक देख फैंस के उड़े होश, रणवीर ने शेयर किया पोस्ट – #iNA

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह लंबे वक्त से कैमरे से दूर हैं. ऐसे में फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है. रणवीर आने वाले दिनों में आदित्य धर की डायरेक्टिड फिल्म धुरंधर में नजर आने वाले हैं. रणवीर का लुक और फिल्म के गाने दोनों ही धांसू है. फैंस को पूरी उम्मीद है कि एक्टर इस रोल से वो जगह फिर से हासिल कर लेंगे जो कभी उनकी थी. रणवीर की धुरंधर में उनके अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, संजय दत्त और सारा अर्जुन भी नजर आने वाले हैं.

फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आने वाला है, और उससे पहले फैंस को फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच रणवीर ने अर्जुन का एक शानदार लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है. धुरंधर आने वाले 05 दिसंबर को थिएटर्स हिट कर रही है. इसी बीच रामलीला स्टार ने अर्जुन का इंटेस लुक रिवील किया है.

अर्जुन का ‘धुरंधर’ लुक

अर्जुन का ‘धुरंधर’ लुक फैंस के बीच चर्चा में है. रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जहां उन्होंने अर्जुन का ये दमदार लुक शेयर किया. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में एक्टर ने लिखा- 4 दिन बाकी हैं! धुरंधर का ट्रेलर आने में. धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर को 12.12PM पर आएगा. इस पोस्टर में अर्जुन रामपाल को इंटेंस लुक में देखा जा सकता है. जैकेट, चश्मे और इंटेंस लुक के साथ अर्जुन का ये किलर अंदाज फैंस को खूब भा रहा है.

स्पाई एक्शन थ्रिलर है धुरंधर

धुरंधर में रणवीर एक अलग तरह का किरदार अदा करते नजर आने वाले हैं. ये एक स्पाई एक्शन थ्रिलर होने वाली है, जिसको आदित्य धर ने ही लिखा, डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है. फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने हाथों हाथ लिया था.

Dhurandhar: जैकेट-चश्मा और दाढ़ी… अर्जुन रामपाल का ‘धुरंधर’ लुक देख फैंस के उड़े होश, रणवीर ने शेयर किया पोस्ट

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button