Entertainment: बिना समझे किए डबल मीनिंग गाने, Akshara Singh ने कहा- अब पछतावा होता है – #iNA

Akshara Singh On Double Meaning Songs: भोजपुरी सिनेमा में अक्सर ही अश्लीलता और फूहड़ता पर सवाल खड़े होते हैं. भोजपुरी गानों और फिल्मों में डबल मीनिंग शब्द भी सुनने को मिलते हैं. इस बात को भोजपुरी सिने जगत की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी स्वीकार किया है. अक्षरा खुद भी डबल मीनिंग गाने कर चुकी हैं. हालांकि उन्होंने बताया है कि उनसे ये सब नादानी में हुआ है. उनके मुताबिक डबल मीनिंग गाने उन्हें करियर की शुरुआत में समझ नहीं आते थे. लेकिन, अब उन्हें इन पर अफसोस होता है.

अक्षरा सिंह ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया है. इस दौरान एक्ट्रेस ने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अपनी पर्सनल लाइफ, महंगी चीजों के शौक समेत अदि को लेकर बातचीत की है. इस दौरान एक्ट्रेस ने ये भी माना कि भोजपुरी सिनेमा में अश्लील या डबल मीनिंग गाने होते हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने इस बात को भी एक्सेप्ट किया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री बहुत छोटी है और इंडस्ट्री खत्म हो चुकी है.

बिना समझे किए डबल मीनिंग गाने

इंटरव्यू में सिद्धार्थ कन्नन ने अक्षरा से सवाल किया था, ”ये जो गड़बड़ी वाले सीन होते हैं, कैमरा एंगल्स, डबल मीनिंग वाले गाने, इंटीमेट सीन वगैरह वाले गाने, क्या आपने भी वो किए हैं? इस पर अक्षरा ने कहा, ”हां किया है. डबल मीनिंग गाने जब मैं आई थी तो मैं प्रॉपर भोजपुरी भाषी तो थी नहीं. हम लोग पटना में हिंदी में ही बात करते थे घर में. कभी नानी वगरैह से सुन लेते थे भोजपुरी.

ये भी पढ़ें: वो 10 जगह मुंह मार रहा हैPawan Singh के चरित्र पर Akshara Singh ने उठाए सवाल, बोलीं- मुझे भी घर बसाना है, कोई चैन से जीने नहीं दे रहा

हम लोग रेगुलर नहीं रहे किसी भी भाषा को लेकर. तो इसलिए फ्लुएंट थी नहीं तो समझ नहीं आता था एक दम डीप वर्ड. तो इंडस्ट्री में आने के बाद कई फिल्मों में ऐसे ही बीट सुनकर डांस कर दिया. लौट के घर आ गई. अब वो गाना आ रहा है. अब जाकर ये समझ आ रहा है कि भगवान ये मैंने क्या किया. ये मैंने कैसे गाने कर लिए. क्योंकि अब मीनिंग समझ आता है. उस समय मीनिंग समझ नहीं आता था. डबल मीनिंग क्या होता है वो तो इंडस्ट्री में ग्रो करने लगी तब पता लगा. उससे पहले समझ ही नहीं आता था कि ये क्या सोचकर गाना बना दिया. तब मैं बस बीट एन्जॉय करती थी.”

अब होता है अफसोस

सिद्धार्थ ने आगे एक्ट्रेस से पूछा, ”अभी पछतावा होता है?” इस पर उन्होंने कहा, ”जरूर पछतावा तो होता है कि मैंने क्यों नहीं समझा. या क्यों नहीं पूछा ऐसा लगता है. एक आर्टिस्ट के रूप में लगता है. लेकिन, कभी ये भी लगता है कि वो मेरी जर्नी थी. मैंने वहां से शुरुआत की थी. ईश्वर ने शायद मेरा वो ही जरिया चुना होगा. तो हो गया.”

बिना समझे किए डबल मीनिंग गाने, Akshara Singh ने कहा- अब पछतावा होता है


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News