Entertainment: Drishyam 3: अजय देवगन से पहले रिलीज होगी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’, डेट आई सामने – #iNA

Mohanlal Drishyam 3 Release Date: कई ऐसी फिल्में हैं, जिनके ओरिजिनल और रीमेक दोनों वर्जन को लोगों की तरफ से खूब प्यार मिला. ‘दृश्यम’ भी एक ऐसी ही फिल्म फ्रेंचाइजी है. मोहनलाल ने मलयालम भाषा में इस फिल्म की शुरुआत की थी. बाद में अजय देवगन ने हिंदी में उसका रीमेक किया. लंबे समय से दोनों ही एक्टर्स ‘दृश्यम 3’ पर काम कर रहे हैं. अजय की फिल्म की रिलीज डेट पहले ही सामने आ चुकी है. वहीं अब मोहनलाल ने भी अपनी पिक्चर की रिलीज डेट बता दी है.

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन की फिल्म से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दरअसल, अजय की फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तय है. हालांकि, मोहनलाल ने अप्रैल के महीने में अपनी पिक्चर को रिलीज करने का फैसला किया है. 14 जनवरी की शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी ‘दृश्यम 3’ 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.

साल बदला, अतीत नहीं- मोहनलाल

मोहनलाल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म से जुड़ी चीजों की झलकियां दिखाई गई हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “साल बदला, अतीत नहीं बदला.” इस अनाउंसमेंट ने मोहनलाल के तमाम फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. उनके तमाम चाहने वाले उन्हें एक बार फिर से जॉर्जकुट्टी के रोल में देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं.

पिछले दोनों पार्ट की तरह एक बार फिर से जीतू जोसेफ ने ही डायरेक्शन की कमान संभाली है और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. मोहनलाल ने इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में की थी. वहीं फिर 2021 में वो इस फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आए थे, जिसे भी लोगों ने काफी पसंद किया था. अब फैंस को तीसरे पार्ट का इंतजार है, जो कुछ ही महीनों में पूरा होने वाला है.

ये भी पढ़ें-

अजय देवगन कब-कब लेकर आए ‘दृश्यम’?

अजय देवगन ने साल 2015 में मोहनलाल की ‘दृश्यम’ का रीमेक किया था. मोहनलाल की तरह उनकी फिल्म को भी लोगों की तरफ से खूब प्यार मिला था. साल 2022 में अजय इस पिक्चर का दूसरा पार्ट लेकर आए थे. वहीं वो भी ‘दृश्यम 3’ अक्टूबर के महीने में रिलीज करने को पहले से तैयार हैं.

Drishyam 3: अजय देवगन से पहले रिलीज होगी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’, डेट आई सामने

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button