Entertainment: Ekta Vs Tusshar: एकता कपूर या तुषार कपूर, जितेंद्र के दोनों बच्चों में कौन ज्यादा रईस? – #iNA

Ekta Kapoor Vs Tusshar Kapoor Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं. उनकी गिनती गुजरे दौर के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में होती है. 60 के दशक में अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले जितेंद्र ने 70 और 80 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों से फैंस का दिल जीता था. कई सालों से जितेंद्र एक्टिंग से दूर हैं, हालांकि आज भी उनकी काफी चर्चा होती है.

अपनी फिल्मों और एक्टिंग के साथ ही वो अपनी रईसी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. उनके पास अरबों की संपत्ति है. वहीं उनके दोनों बच्चे बेटी एकता कपूर और बेटे तुषार कपूर भी करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं. आज हम आपको दोनों भाई-बहन की नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि भाई-बहन की इस जोड़ी में आखिर कौन सबसे ज्यादा रईस है?

एकता कपूर की नेटवर्थ

जितेंद्र ने शोभा कपूर से साल 1974 में शादी की थी. इसके बाद कपल ने अपनी पहली संतान के रूप में बेटी एकता कपूर का वेलकम किया था. एकता का जन्म 7 जून 1975 को मुंबई में हुआ था. 50 साल की एकता ‘टीवी क्वीन’ के नाम से भी फेमस हैं. उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की शुरुआत की थी. वो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर-घर की’ और ‘नागिन’ सीरीज जैसे कई मशहूर धारावाहिकों को प्रोड्यूसर कर चुकी हैं. एकता की नेटवर्थ 95 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो महीने के 2.8 करोड़ रुपये और सालाना तीस करोड़ रुपये तक कमाती हैं.

तुषार कपूर की नेटवर्थ

जितेंद्र और शोभा ने एकता के बाद 20 नवंबर 1976 को बेटे तुषार कपूर का वेलकम किया था. तुषार 48 साल के हो चुके हैं. फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले तुषार ने सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के अलावा ‘क्या कूल हैं हम’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘क्या कूल हैं हम 3’, ‘ढोल’, ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’, ‘ये दिल’, ‘वन टू थ्री’, ‘ढोल’, ‘कुछ तो है’ और ‘शर्त’ सहित कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन, तुषार अपने पिता की तरह सफलता और लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए. हालांकि फ्लॉप होने के बावजूद वो करोड़ों की दौलत के मालिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ 45 करोड़ रुपये है.

Ekta Vs Tusshar: एकता कपूर या तुषार कपूर, जितेंद्र के दोनों बच्चों में कौन ज्यादा रईस?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button