Entertainment: Elvish Yadav: ‘क्या कर के मानोगे रॉव साहब…’ जन्नत के दिल पर एल्विश का हक? नई तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन – #iNA

Elvish Yadav Dating Rumours: बिग बॉस ओटीटी में अपना जलवा दिखाने वाले एल्विश यादव की फैन फॉलोइंग हर जगह है. एल्विश के चाहने वाले उन्हें प्यार से रॉव साहब कहते हैं. एल्विश के फैंस को उनकी लाइफ की हर अपडेट में दिलचस्पी रहती है. खासतौर पर उनकी डेटिंग लाइफ में. एल्विश का नाम कई लड़कियों संग जुड़ा है और उनके फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद भी आता है. अब एल्विश का नाम एक बार फिर से एक हसीना संग जुड़ रहा है.
एल्विश यादव अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट करते रहते हैं. वो इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को लाइफ अपडेट्स देते रहते हैं. हाल ही में एल्विश ने दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जहां एल्विश के साथ एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी नजर आ रही हैं. ऐसे में एल्विश के इस पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है. फैंस दोनों सैलेब्स की डेटिंग की भी बात कह रहे हैं.
दो तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनके साथ एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी हैं. जन्नत ने खूबसूरत सी पिंक कलर की साड़ी पहनी है और वो एल्विश की बाहों में एक रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में एल्विश और जन्नत को गाड़ी में बैठे देखा जा सकता है. एल्विश ने भी एक खूबसूरत सा वाइट कुर्ता पहना है, जिसपर महीन कारिगरी की गई है. तस्वीर किसी हाइवे की नजर आ रही है, जहां दोनों को एक गाड़ी में देखा जा सकता है. इस तस्वीर के साथ एल्विश ने एक कैप्शन भी लिखा है- ‘तेरे दिल पे हक मेरा है’.
View this post on Instagram
डेटिंग रुमर्स से खिला फैंस का चेहरा
एल्विश की इस तस्वीर पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं. जन्नत और एल्विश को एक ही फ्रेम में देखकर फैंस को काफी मजा आ रहा है. फैंस कमेंट सेक्शन में अलग-अलग तरह की बातें लिख रहे हैं. कई फैंस को जन्नत को भाभी कहकर बुला रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों की जोड़ी हिट है. फैंस को एल्विश और जन्नत की डेटिंग का शक लग रहा है. वहीं आपको बता दें कि कई फैंस का मानना है कि ये बीटीएस तस्वीर एल्विश के नए गाने की हो सकती है, जिसमें जन्नत भी नजर आने वाली हैं.
Elvish Yadav: ‘क्या कर के मानोगे रॉव साहब…’ जन्नत के दिल पर एल्विश का हक? नई तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










